Signs Of Emotional Connection: हर किसी के जीवन में एक ऐसा खास व्यक्ति जरूर होता है। जिसके साथ वह अपनी सारी खुशियां और गम मिलकर बांटना चाहता है। उसे उस व्यक्ति में अपनी हर एक छोटी बड़ी खुशियां नजर आने लगती है। जिसको प्यार का नाम दिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिसे हम प्यार समझ रहे हैं। जिसे हम अपना सब कुछ समझ रहे हैं।

क्या वह व्यक्ति आपके लिए भी वही सोच रखता है। यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसे कुछ बातों के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानकर आप अपने पार्टनर के प्रति सतर्क हो सकते हैं। यदि आपके पाटनर में भी आपके लिए वही लगाव और प्यार है। तो आपका रिश्ता खूबसूरती से आगे बढ़ सकता है। यदि नहीं है तो अभी से आप अपने रिश्ते को खत्म कर खुद की एक बेहतर लाइफ बना सकते हैं। वरना एक गलत व्यक्ति आपकी जिंदगी को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकता है। तो इन लक्षणों से अभी हो जाए सतर्क।

सार्वजनिक जगह पर दूरी बनाना

यदि आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाते हैं। या कहीं भी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने बाहर निकले हैं। यदि ऐसी जगह पर आपका पार्टनर आपसे एक आम बर्ताव करता है। या दूरी बनाए रखता है। तो आप संभल जाए क्योंकि ऐसे व्यक्ति कहीं ना कहीं आगे जाकर आपको धोखा दे सकते हैं।

रिश्तों को छुपाकर रखना

बहुत रिश्तो में ऐसा देखा जाता है कि एक रिलेशनशिप में आने के बावजूद लोग अपने रिश्ते को लोगों के बीच एक्सेप्ट नहीं करते हैं। जिसका नाम यह देते हैं कि ज्यादा लोगों को बताने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि वह लोगों से रिश्ते छुपा कर आगे जाकर किसी और के साथ भी रिश्ते में आने की तैयारी कर सकता है। तो इन बातों का भी रखें ध्यान। अगर आपका पार्टनर भी लोगों से हाइड रखने को रिश्ता कहता है। तो संभल जाए।

आपके पार्टनर पर किसी तीसरे व्यक्ति का आपसे ज्यादा अधिकार होना

एक सच्चे रिश्ते की खूबसूरती दोनों की बॉन्डिंग दर्शाती है। अक्सर रिश्तो में दोनों एक दूसरे के हिसाब से किसी भी कार्य को करें या सुने और समझे। तो रिश्ता खूबसूरत बना रहता है। वहीं अगर आपके पार्टनर पर यह प्रभाव आपसे ज्यादा किसी और का हैं। तो आपको ऐसे रिश्ते से दूर हो जाना चाहिए। जहां आपकी बातों का या आपका, कोई महत्व ना हो और आपसे ज्यादा किसी और व्यक्ति का महत्व आपके पार्टनर पर हैं। तो खुद को ऐसे रिश्तो से दूर रखना चाहिए।

बातों को हाइड करना

एक अच्छा रिश्ता वही होता है। जिनके बीच किसी भी तरह का कोई बात छुपाया ना जाए। अगर आपका पार्टनर आपसे चीजें छुपाता है। तो कई बार यह आपके अच्छे के लिए भी हो सकता है। लेकिन लगातार यह चीजें हो इससे उस रिश्ते में खटास आने लगती है। तो एक रिश्ते को कायम रखने के लिए एक दूसरे से हर एक बात शेयर करनी चाहिए। यदि आपके पार्टनर में यह क्वालिटी नहीं है और वह आपसे काफी बातें छुपाता है। तो यह आगे जाकर गलतफहमी पैदा करता है। इसलिए ऐसे रिश्तो से बचे।

भरोसा

किसी भी रिश्ते को अच्छे से निभाने के लिए दोनों के बीच एक भरोसा होना जरूरी होता है। यदि आप पर कोई भरोसा कर रहा है। तो उसका कभी गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।आप अपने पार्टनर द्वारा बोले गए झूठ को अगर बार-बार पकड़ रहे हैं। तो ऐसे रिश्ते में आपको ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए। क्योंकि जब भरोसा नहीं होता उस रिश्ते को निभाने का कोई मतलब नहीं रहता। भरोसा किसी भी रिश्ते के लिए बहुत जरूरी होता है।

नोट: हमारे आर्टिकल का मकसद किसी भी व्यक्ति या व्यक्ति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं हैं।