हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के कई सोशल मीडिया पर मशहूर क्रिएटर को नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से सम्‍मानित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये अवार्ड देश के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के कॉन्ट्रिब्‍यूशन को सराहता के लिए दिया गया है। इस अवार्ड के लिए वो सोशल मीडिया के कंटेंट क्रिएटर्स चुने हैं जो समाज में एक अच्छे बदलाव के लिए सहयोग कर रहे हैं। इन कंटेंट क्रिएटर्स को प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल इनोवेशन का ब्रांड एम्बेसडर बताया है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वो कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जो कुछ ही सेकेंडों में दुनिया के किसी भी हिस्से में पहुंच जाते हैं।

आपको बता दें कि इस अवार्ड के लिए 23 कैटेगरी में 200 से ज्‍यादा क्रिएटर्स को चुना गया है। जिनमें से जया किशोरी, मैथिली ठाकुर और कामिया जानी का नाम भी शामिल हैं। आज हम आपको इनकी यूट्यूब, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म से होने वाली कमाई के बारें में जानकारी देने वाले है।

जया किशोरी की कमाई

जया किशोरी आज के दिन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जया किशोरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेस्‍ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज अवार्ड से सम्‍मानित किया है। जया किशोरी का जन्म राजस्थान में हुआ था, लेकिन फिलहाल वो अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहती हैं। जया किशोरी धार्मिक कथाओं का वाचन देश-विदेश में करती हैं। आपको बता दें कि जया किशोरी बचपन से ही वह अध्‍यात्‍म में दिलचस्‍पी रखती हैं। जया किशोरी को सोशल मीडिया पर भी खूब प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। रिपोर्टस की जाने तो जया किशोरी सालाना करोड़ों रुपये कमा लेती हैं, हालांकि इस कमाई का कुछ हिस्सा वो जरुरत मंद लोगों में दान कर देती हैं। जया किशोरी श्रीमद् भागवत कथा वाचन के लिए 9 लाख 50 रुपये तक फीस लेती हैं। उनकी नेटवर्थ 1.5 से 2 करोड़ रुपये बताई जाती है।

मैथिली ठाकुर की कमाई

23 साल की मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी की रहने वाली हैं। इन्होंने ने अपने गीतों की बदौलत करोडों देशवासियों के दिलों मे जगह बनाई है। मैथिली ठाकुर हिंदू धर्म में के प्रति गहरी आस्था रखती हैं। समाज के प्रति नेक कार्य के लिए इन्हें कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं आपको बता दें कि मैथिली ठाकुर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंन फॉलोइंग है। मैथिली ठाकुर भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्टेज शो करती हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इनकी यूट्यूब की कमाई सालाना करीब 50 लाख मानी जा रही है। इसके अलावा इन्हें काफी ब्रांड डील्‍स भी मिलती हैं, जिनसे लाखों की कमाई होती हैं। वहीं स्‍टेज शो भी उनकी कमाई लाखों में होती हैं। फिलहाल कम उम्र में मैथिली ठाकुर करोड़पति है।

कामिया जानी की कमाई

कामिया जानी ट्रैवलिंग के लिए जाना जाता है। इनके बेहतरीन कंटेंट के चलते इन्हें क्रिएटर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है। कामिया जानी एक फूड और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। इसके अलावा इनके बारें में बताएं तो कामिया कर्ली टेल्स कंपनी की फाउंडर और सीईओ हैं। कामिया जानी के सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कामिया अब तक करीब फूड और ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए 40 देश घूम चुकी हैं। मीडिया की जानकारी के अनुसार इनकी संपत्ति 5 से 7 करोड़ है। इसके अलावा सोशल मीडिया से कामिया लाखों रुपये कमाती हैं।