भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)। यूं तो अपने सिंगिंग और एक्टिंग की वजह से एक्टर ने पूरे यूपी बिहार में धमाल मचा रखा हैं। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना आते ही फैंस के बीच गर्दा मचा कर रख देता है। खेसारी लाल यादव ने इस फिल्मी जगत में काफी मेहनत से अपनी एक बेहतरीन छवि बना रखी है। वही हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक हिट गाना हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है।

इस गाने में उनकी एक्टिंग ने सभी को दीवाना बना रखा है। गाने में एक्ट्रेस का लुक भी काफी कातिलाना लग रहा है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का “सरसों के तेल” वाला गाना इन दिनों यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के लिए उनके फैंस से उनको काफी शुभकामनाएं भी मिल रही है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह (Yamani Singh) का भोजपुरी गाना सरसों का तेल इन दिनों सभी के बीच गर्दा मचाए हुए हैं। इस गाने को सारेगामापा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसको 9 मिलियन से भी कहीं ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने मिलकर गाया है।

गाने में खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों के डांस और रोमांस ने इस गाने को और भी ज्यादा खास बना दिया है। वहीं गाने में यामिनी सिंह का लुक बहुत ही बोल्ड और खूबसूरत लग रहा है। गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता जा रहा है। यहां देखें यह सुपरहिट वायरल सोंग।

#Video | #Khesari Lal Yadav New Song | तेल | #Neha Raj | #Yamini Singh | Tel