बॉलीवुड डिवा माधुरी दीक्षित की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। हर कोई उनकी कातिलाना अदाओं पर आज भी मर मिटने को तैयार रहता है। माधुरी दीक्षित 55 की उम्र में भी आज की यंग अभिनेत्रियों की खूबसूरती के मामले में बराबर का टक्कर देती है। हर कोई उनकी अदाओं का दीवाना हैं। आज के समय में हर कोई माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और फिटनेस का राज जाना चाहता है। सबके मन में यही सवाल होता है। माधुरी दीक्षित ऐसा क्या करती हैं जो वो 55 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत दिखती है। इसलिए आज हम आपको माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और फिटनेस के बारे में बताने वाले हैं। जिसको खुद माधुरी दीक्षित ने हो बताया है, कि वह खुद को और फिट और इतनी खूबसूरत 55 के उम्र में भी कैसे रखती हैं।

अच्छा खाना और ज्यादा पानी

माधुरी की खूबसूरती उनके सही और अच्छे डाइट पर भी बहुत निर्भर रहता हैं। एक्ट्रेस अक्सर अच्छा खाना खाने का सलाह देती हैं। वही पानी का भी सेवन ज्यादा से ज्यादा करने का सलाह देती हैं। माधुरी खुद अच्छे खाने और पानी का सेवन ज्यादा करती हैं।

फल का सेवन

आज के समय में लोग जूस का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। वही माधुरी का कहना है की जूस के साथ साथ फल का सेवन भी डायरेक ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
वो जूस से ज्यादा फल का सेवन करना काफी पसंद करती हैं। जिससे उनकी खूबसूरती भी बढ़ती हैं। इसके साथ ही उनका हेल्थ भी सही रहता हैं।

अच्छे खाने के साथ साथ वर्कआउट है जरूरी

माधुरी दीक्षित का कहना है की वो अच्छे खाने के साथ डेली वर्कआउट करती हैं। अच्छा खाने से वो हेल्दी रहती हैं। इसके साथ ही वो अपने हेल्थ को सही रखने के लिए वकआउट भी करती हैं।

मेकअप के लिए मॉश्चराइजर है जरूरी

माधुरी दीक्षित अपनी त्वचा का ख्याल मॉश्चराइजर सकती है। एक्ट्रेस का कहना है कि आप मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर एक अच्छे मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही जब आप मेकअप रिमूव करते हैं। उसके बाद भी आप एक सही मॉश्चराइजर अपने चेहरे पर लगाएं। जिससे आपका चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग रहेगा।

फेस पर मैट मेकअप बेस का करें

अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए अक्सर मेकअप के लिए मैट मेकअप बेस का ही इस्तेमाल करें। ये आपके खूबसूरती को काफी सिंपल और अट्रैक्टिव बनाता है।