भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी( Manoj Tiwari) की बेटी रितिका तिवारी (Ritika Tiwari) इन दिनों अपनी खूबसूरती से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वैसे तो रितिका तिवारी फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन कई चीजों में वो अपने पिता के लक्ष्य कदम पर चल रही है। जैसे कि रितिका तिवारी अपने पिता के जैसा ही एक बेहतरीन गायकी करने का ख्वाब सजाते हैं। इतना ही नहीं अगर आप उनके इंस्टाग्राम को देखेंगे तो उन्होंने अपनी गायकी के कई सारे वीडियोस को शेयर कर रखा है।

वैसे तो रितिका तिवारी दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। वह कई बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती है। यूं तो उनका बॉलीवुड या किसी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन वह एक बहुत अच्छी सिंगर बनना चाहती हैं। जिसके लिए काफी मेहनत करती हैं। वैसे रितिका तिवारी की खूबसूरती का इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शोर हो रहा है।

रितिका तिवारी के इंस्टाग्राम को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पहले के मुताबिक आज के समय में अपने लुक को लेकर काफी बदल चुकी है। उनके सिल्की हाइलाइटेड रेड कलर के बाल उन्हें और भी खूबसूरत बना रहे हैं। उनका उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर6,748 फॉलोअर्स हैं। वह फैंस के बीच अक्सर कई तरह के सिंगिंग वीडियो शेयर करती रहती हैं। रितिका काफी ज्यादा टैलेंटेड है। उनको गाने का बहुत शौक है। जो की उनके इंस्टाग्राम हैंडल को देखते ही समझ आ जाता है। यहां देखें रितिका तिवारी के खूबसूरत फोटोस।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहने वाले मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं मनोज तिवारी। जो कि काफी सुर्खियों में छाई रही थी। वैसे तो मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी से एक बेटी हुई थी रितिका तिवारी। वहीं तलाक के बाद रितिका अपने पापा के साथ रहना पसंद करती हैं। अगर बात करें उनकी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी की तो उनसे दो बेटियां हैं। लेकिन इन दिनों मनोज तिवारी की बेटी रितिका तिवारी काफी ज्यादा लाइट्स बटोर रही है। हर तरफ उनकी खूबसूरती के चर्चे हो रहे हैं।