नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री में रोमांस का तड़का लगाने वाले सुपरस्टार पवन सिंह का दिल इन दिनों भोजपुरी में हरियाणवी डांस सपना चौधरी पर आ गया है। अब वो सपना चौधरी के ठुमको को देखकर उनके साथ डांस करने के लिए बेकाबू हुए जा रहे हैं। अभी हाल ही में पवन सिंह का गाना ‘लहंगा लहक जाई’ रिलीज हुआ है, जिसमें सपना चौधरी के साथ पवनसिंह भी ठुमके लगाते नजर आ रहे है। पवन सिंह के साथ सपना चौधरी की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। उनका यह डांस वीडियो जारी होने के बाद लोग से बार बार क्लीक करके देख रहे है। गाना रिलीज होने के बाद से अब तक से 4 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सपना चौधरी के साथ  दिखे पवन सिंह

पवन सिंह ने हाल ही में अपने नए गाने की रिलिज किए जाने की खबर अपने इंस्टाग्राम में देते हुए लिखा है कि उनका नया गाना ‘लहंगा लहक जाई’ रिलीज होने वाला है। जिसमें उनके साथ हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भी अपनी अदाओं के जलवा दिखाते नजर आ रही है हैं।

Pawan Singh, Sapna Choudhary - लहंगा लहक जाई (Video) Shilpi Raj | Deepesh G | Lehenga Lehak Jaayi

पवन सिंह और सपना चौधरी का गाना ‘लहंगा लहक जाई’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है उनका साथ देने भोजपुरी की सुपरहिट गायिका शिल्पी राज भी गाती नजर आई है। पवन सिंह और सपना चौधरी के इस गाने को VYRL Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री देखी जा सकती है। वहीं सपना चौधरी भी अपने ठुमकों से पवन सिंह को ललचाते नजर आ रही है।

पवन सिंह से पहले खेसारी के साथ काम कर चुकी हैं सपना

हालांकि ऐसा पहली बार नही हुआ है जब सपना किसी भोजपुरी गाने में छाते नजर आ है इससे पहले भी वो पवन सिंह से पहले खेसारी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। जिसका नाम ‘मटक मटक’ था। जिसे VATS Records के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था।