Tuesday, December 30, 2025
HomeTrendingदिल्ली की वे जगहें जहां रातें होती हैं रंगीन, रात 11 बजे...

दिल्ली की वे जगहें जहां रातें होती हैं रंगीन, रात 11 बजे बाद खुलेआम आते हैं लोग!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जितनी खूबसूरत है, उसकी रातें भी उतनी ही हसीन होती हैं। रात में दिल्ली किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लगती है। रात के समय में दिल्ली का नजारा कुछ और ही होता है। यदि रात की बात करें तो यहां रात 10 बजे के बाद देखने के लिए काफी कुछ खुला रहता है।

- Advertisement -

रात को रंगीन बनाती दिल्ली की ये जगहें आपके पूरे दिन की थकान को आसानी से मिटा कर आपको बेहतरीन अनुभव दे सकती हैं। यदि आप इन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए आपको इन स्थानों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

प्रिवी, कनॉट प्लेस (Privy, Connaught Place)

दिल्ली के मध्य स्थान में मौजूद प्रिवी दिल्ली के बेहतरीन पार्टी प्लेस में से एक है। यहां पर आप बॉलीवुड नाइट्स, वीआईपी लाउंज तथा ईडीएम नाइट्स का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर आपको एलईडी लाइट्स से जगमगाता एक बड़ा डांस फ्लोर भी मिलता है। यहां पर खाने पीने की भी बढ़िया व्यवस्था है अतः यदि आप फूडी मूड के हैं तो भी आप यहां फूल इंजॉय कर सकते हैं।

- Advertisement -

इंडिया गेट का लें आनंद

दिल्ली का इंडिया गेट भी एक ऐसी ही जगह है। जहां पर रात को लोग हवा खाने के लिए या अपने मूड को फ्रेश करने के लिए अक्सर जाय करते हैं। हालांकि रात 10 बजे के बाद पुलिस यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है लेकिन आप इसके आसपास हैंगऑउट के लिए घूम सकते हैं। यहां आप आइसक्रीम तथा अन्य कई चीजों को खा सकते हैं तथा फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

पंडारा रोड जाएं

दिल्ली के जो इलाके देर रात तक खुले रहते हैं। उनमें पंडारा रोड भी एक है। यहां का वेज गुलाटिस अपने बढ़िया तथा वेज व्यंजन के लिए जाना जाता है। यहां आप खाना खा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर कई चीजों का आनंद ले सकते हैं।

Clicck For Video

राजिंदर दा ढाबा

राजिंदर दा ढाबा आपको सफदरजंग नामक दक्षिणी दिल्ली में मिलता है। देर रात तक घूमने वाले लोगों के लिए यह एक बढ़िया स्थान है। यहां पर आप टेस्टी गलौटी कबाब, मलाई चाप तथा दाल मखनी का आनंद ले सकते हैं। बता दें की यह ढाबा आधी रात के बाद खुला रहता है।

मुरथल भी जा सकते हैं

यदि आप देर रात तक घूमने के शौकीन हैं तो आप मुरथल भी जा सकते हैं। यह दिल्ली से मात्र 48 किमी की दूरी पर है। यहां पर ढाबो की लंबी कतारें आपको देखने को मिलती हैं। यहां आप भोजन का आनंद उठा सकते हैं। पंजाबी खाने के लिए मुरथल बेहद फेमस स्थान है। यहां पर दिन और रात दोनों ही समय में रौनक बनी रहती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular