आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। ऐसे सभी लोग जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि राजस्थान के शिक्षा विभाग में 48 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है। लेकिन इसके लिए रीट की मुख्य परीक्षा को कुछ आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि यह परीक्षा 4 तथा 5 फरवरी 2023 को होने वाली थी लेकिन level-2 में 1500 पदों की बढ़ोतरी होने के बाद इस मुख्य परीक्षा को कुछ आगे बढ़ा दिया गया है।

जारी की जायेगी नई तिथि

आपको बता दें कि रीट मुख्य परीक्षा के आयोजन को अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब जल्दी ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड मुख्य परीक्षा के लिए नई तिथि की घोषणा करेगा। जनकारों का मानना है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 से 28 फरवरी 2023 के बीच हो सकता है। बता दें कि इस भर्ती में अध्यापक थर्ड ग्रेड के लिए आवेदन पहुँच चुके हैं लेकिन इसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन जल्दी ही किया जाएगा।

1500 पद बढाए जाने को दी गई मंजूरी

जानकारी दे दें कि हालही में राजस्थान सरकार ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के अंतर्गत level-2 के लिए 1500 पदों की बढ़ोतरी की है। अभी तक यह भर्ती 46500 पदों पर कराई जा रही थी लेकिन अब पदों में बृद्धि होने के बाद में इस भर्ती को 48 हजार पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। बता दें कि रीट की पात्रता परीक्षा में 800000 लोग पास हुए थे ओर अब मुख्य परीक्षा में 48 हजार आवेदक शामिल होंगे।

Reet मुख्य परीक्षा की तारीख को इस प्रकार से करें चेक

आपको सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के होमपेज पर आना होता है। यहां आपको ” लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन” ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। इसके बाद में आपको लिंक पर क्लिक करके “राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर 2022 प्रेस नोट” को खोलना होता है। अब आपके सामने एक्जाम डेट का नोटिस खुल जाता है। यहां आप मुख्य परीक्षा की तारीख को चेक कर सकते हैं।