आज हम आपको दुनिया के उन बल्लेबाजों के बारे में बता रहें हैं। जिन्होंने वन डे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि छक्का लगाने के शॉट में ही बल्लेबाज के आउट होने का सबसे ज्यादा ख़तरा होता है लेकिन इन बल्लेबाजों ने बार बार इसी खतरे को उठाया ओर बार बार छक्का लगाया है तो आइये देर न करते हुए जानते हैं इन क्रिकेटरों के बारे में।

1 . Eoin Morgan

इयोन ODI की सबसे ज्यादा छक्के मारने की छटी सूचि में आते हैं। इयोन अब तक 246 वन डे मैच खेल चुके हैं। इयोन ने 228 इंनिग में बल्लेबाजी करते हुए 220 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि इयोन ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के मारे थे।

2 . Rohit Sharma

रोहित शर्मा ODI की सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने 241 वन डे मैच खेले हैं। उन्होंने 234 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 273 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे।

3 . AB de Villiers

एबी डीविलियर्स ODI की सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में सातवें स्थान पर आते हैं। इन्होने 228 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। 218 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए कुल 204 छक्के लगाए हैं। बता दें कि एबी डीविलियर्स 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे।

4 . Chris Gayle

क्रिस गेल ODI की सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। इन्होने 294 मैचों में 331 छक्के लगाए हैं। 2019 में क्रिस ने वन डे मैच से सन्यास ले लिया है। बता दें कि क्रिस ने 2015 में जिम्बाम्बे के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे।

5 . Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी ODI की सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में पहले स्थान पर आते हैं। शाहिद ने 398 मैचों में 369 छक्के मारे हैं। आपको बता दें कि शाहिद ने 2015 में वन डे मैच से सन्यास ले लिया है।