शेर का नाम सुनकर ही ऍम लोगों को घबराहट होने लगती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला शेरनी को गोद में उठा कर ले जाती हुई नजर आ रही है। इस महिला को देखकर लोग काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शेरनी उसकी पालतू है ओर यह वीडियो कुबैत का बताया जा रहा है।

बच्चे की तरह छटपटा रही है शेरनी

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला शेरनी को गोद में उठाये ले जा रही है। वहीं शेरनी खुद को छुड़ाने के लिए किसी बच्चे की तरह हाथ पैर हिला रही है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरत में हैं। वे यह सोच भी ही पा रहें हैं कि कोई कैसे कुत्ते बिल्ली की तरह शेरनी को गोद में उठा कर चल सकता है। आज से पहले किसी ने ऐसा नजारा नहीं देखा है।

OMG! ये महिला शेरनी को गोद में उठाकर ले जा रही है! | Women Carrying Lioness | Lion Viral Video

घर से भाग निकली थी शेरनी

कुवैत के समाचार पत्र Al-Anba ने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है “शेरनी को महिला तथा उसके पिता ने पालतू जानवर की तरह से रखा हुआ है। यह शेरनी घर से भागकर सड़क पर आ पहुंची थी। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई थी। इसके बाद में एनवायरमेंट पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला की शेरनी को बंदी बनाने में मदद की। इस वीडियो को Arlong नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।