नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर स्टट वीडियो इन दिनों कापी देखने को मिल रहे है जिसमे लड़के लड़किया किसी भी जगह पर बिक पर सवार होकर खतरनाक कारनामें करते दिखाई देते है। कभी कभी ये कारनाम उनकै लिए भारी भी पड़ जाते है। कभी कभी लोग खतरनाक स्टट को दिकान के चक्कर में बाइक के पहिए का साथ भी एक्सपेरिमेंट कर जाते हैं ऐसा ही एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल यह खरतनाक वीडियो जितना रोमांचक है उतना ही खतरनाक भी है स्टंट के दौरान की गई एक छोटी सी गलती बाइक सवार की जान ले सकती है। ‘एक्स’ पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बाइक में रबर के पहिए नही बल्कि घातक पहिए से स्टंट करता दिख रहा है।

पहियों के जगह लगा दिया ‘ब्लेड’

दरअसल, वीडियो में बाइक सवार ने बाइक के पहियों को हटाकर उसमें आरी मिल वाला ब्लेड लगा दिया गया है। यह ब्लेड स्टील से बना होता है और इसका इस्तेमाल लकड़ी काटने के लिए किया जाता है। लंबे-लंबे दांत वाले ब्लेड में यदि शरीर का कोई भी अंग छू जाएं तो लहूलुहान कर सकता हैं। हालांकि, बाइकर इस पर बड़ी सावधानी के साथ बाइक पर स्टंट करता दिख रहा है।

बर्फ पर लगाई रेस

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि बाइकर ठोस बर्फ की सतह के ऊपर अपनी धारधार बाइक को दौड़ा रहा है। ब्लेड के नुकीले दांत बर्फ में धंस जाते हैं जिससे बाइक बर्फ के सतह पर भी आसानी से चल पा रही है। यही नहीं बाइक में लगे  ब्लेड से लकड़ी के एक मोटा लठ्ठा भी कटते हुए दीख रहा है। एक्स पर इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है। अब तक इसमें 83,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।