Tuesday, December 30, 2025
HomeIndia10वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, परिजन सहित अन्य लोग...

10वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, परिजन सहित अन्य लोग भी रह गए दंग

घटना राजस्थान के अजमेर जिले से सामने आई है। यहां पर ग्रामीण क्षेत्र की एक लड़की ने अस्पताल मेने क बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस घटना से परिवार के लोग काफी हैरान हैं। पुलिस को नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की लड़की 10वीं क्लॉस की छात्रा है।

- Advertisement -

लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

अब तक मिली खबर के अनुसार सुबह के समय लड़की के पेट में दर्द हुआ तो परिवार के लोग उसको लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के तौर पर लड़की को कुछ दवाएं दी गई लेकिन लड़की के पेट का दर्द समाप्त नहीं हुआ तो परिजन लड़की को लेकर दूसरे अस्पताल में चले गए। यहां पर जांच के बाद में चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बता कर भर्ती कर लिया। लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं थी जानकारी

इस घटना के सामने आने के बाद में लड़की के परिजनों का कहना है की लड़की के शरीर में आ रहें बदलावों को वे बढ़ती आयु में आने वाले बदलाव समझ रहें थे। उन्हें इस प्रकार की घटना का ज़रा भी अंदाजा नहीं था। परिवार मजदूरी कर किसी प्रकार से अपना गुजारा करता है। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान का इंतजार कर रही है और उसके बयान के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular