आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के प्रत्येक पहलू के बारे में ज्ञान दिया है। इसी क्रम में वे स्त्री पुरुषों के संबंधों पर भी विस्तार से बात करते हैं। अपने नीति शास्त्र के संबंधों वाले भाग वे कुछ पुरुषों के गुणों तथा कुछ महिलाओं के गुणों को बताते हैं। देखा जाये तो इंसान का व्यवहार तथा उसकी खूबी ही उसे समाज में आकर्षण का केंद्र बनाती है। लेकिन महिलाओं को इस प्रकार के पुरुष ज्यादा पसंद होते हैं। जिनमें ख़ास तरह के गुण होते हैं। इस प्रकार के गुणों की चर्चा यहां कर रहें हैं। आइये जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार ये कौन से गुण हैं।

1 . ईमानदारी होना

जिस पुरुष में ईमानदारी का गुण होता है। वह किसी भी रिश्ते को अच्छे से बिना किसी धोखे के पूरा करता है। इस प्रकार के पुरुष को प्रत्येक महिला पसंद करती है तथा चाहती है की वह उसकी जिंदगी का हिस्सा बने।

2 . व्यवहार में हो अच्छा

जिस व्यक्ति के अंदर अच्छा व्यवहार होता है। वह प्रत्येक व्यक्ति से अपने रिश्ते अच्छे बनाकर चलता है। ऐसा व्यक्ति महिलाओं को पूरा सम्मान देता है तथा उनसे शिष्टाचार से बात करता है। इस प्रकार के व्यक्ति को प्रत्येक महिला पसंद करती है।

3 . अच्छा श्रोता होना

श्रोता होना भी एक विशेष गुण है। अक्सर महिलाओं को यह शिकायत होती है की पुरुष उनकी बात को नहीं सुनते हैं तथा अपनी बात को ही हमेशा ऊपर रखते हैं। इस प्रकार के पुरुष को महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। दूसरी ओर जो पुरुष महिलाओं की बात को सुनता है तथा उसको महत्व देता है। उसको महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं।