आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसको करने से रास्ते चलते कुत्ते आपके पीछे नहीं लगेंगे। ऐसा बहुत बार देखा गया हैं। जब रात के समय बहुत बार रास्ते पर बाइक से जाते हैं। तब अक्सर कुत्ते पीछे लग जाते हैं। जिस वजह से बहुत बार कई बड़ी दुर्घटना घट चुकी हैं। वही बहुत बार लोग कुत्ते के काटने का शिकार हो जाते हैं। यदि आप भी रात को अंधेरे में ऐसे कुत्ते या उनकी झुंड से परेशान हैं।
तो हमारे बताए गय इन उपाय को अपने दिमाग में गांठ बांधकर रखें। इसे आपको आगे जाकर कुत्तों से होने वाली दुर्घटना से मिलेगी राहत।

 

ऐसे करे कुत्तों से बचाओ

यदि रात के समय सड़कों पर बाइक से बाहर निकलते हैं। और आपके पीछे कुत्ते लग जाते हैं। तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। रास्ते में चलते वक्त जब आपको कुत्ते या कुत्तों का झुंड दिखे तब आपने गाड़ी की गति को स्लो कर ले। जिससे कुत्ते आपके पीछे नहीं दौड़ेंगे या कुत्तों का झुंड ज्यादा है। तो आप कुछ देर वहां रुक कर बहुत ही आराम से अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाते हुए वहां से निकल सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं। तो आप कुत्तों से अपना बचाव कर सकते हैं।

बहुत बार ऐसा होता है कि रात के समय स्पीड बाइक की वजह से कुत्ते भोंकने लगते हैं। और तेजी से बाइक का पीछा करने लगते हैं। जिस वजह से कई घटनाएं हो जाते हैं। इससे बचाव करने के लिए अक्सर अपनी बाइक की गति को कुत्तों के सामने धीमी रखें।

आप कुत्तों से अपना बचाव पानी के बोतल को साथ में रखकर भी कर सकते हैं। यदि आप रास्ते पर रात के समय जा रहे हैं। और कुत्ते आपके पीछे लग गए हैं। तब आप खुद का बचाव पानी फेकर कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो कुत्ते आपके पीछे नहीं आएंगे। इसके लिए हमेशा अपने साथ एक पानी का बोतल साथ रखें, और जब भी ऐसी परिस्थिति आए जब कुत्ते आपके पीछे हो। तो पानी का छिड़काव करें जिससे वह वापस लौट जाएंगे।

कुत्ते जल्दी इंसानों के दोस्त बन जाते हैं। बस उन्हें थोड़ा सा प्यार दिखाने की जरूरत होती है। यदि आप कुत्तों से परेशान है। या कुत्ते आपको रास्ते चलते तंग करते हैं। तो आप उन्हें बिस्किट खिला सकते हैं। यदि आप रोजाना कुत्तों को बिस्किट खिलाएंगे तो वह आपके अच्छे दोस्त बन जाएंगे। साथ ही वह कभी आपको परेशान नहीं करेंगे ना आपके पीछे दौड़ेंगे। इसके साथ आपको काटेंगे भी नहीं।