भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें कि रितेश पांडे को काफी संख्या में लोग पसंद करते हैं तथा युट्यूब पर इनके गानों को लोग काफी देखते हैं। हालही में इनका एक गाना रिलीज। जिसका टाइटल “भोजपुरी में लुंगी डांस” है।

इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस गाने को देख रहें हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख़ खान का वॉलीवूड में लुंगी डांस वाला गाना आया था और अब रितेश पांडे का भोजपुरी में लुंगी डांस का वीडियो सामने आया है। ये दोनों ही वीडियो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किये जा रहें हैं।

गाने में लुंगी वाला स्वैग

आपको बता दें कि रितेश पांडे की आवाज ने इस लुंगी भोजपुरिया गाने में जान डाल दी है। इस गाने स्वैग देखते ही बन रहा है। लोगों को यह गाना खूब पसंद आए। इस गाने में रितेश पांडे के ठुमको को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को इश्तार भोजपुरी म्यूजिक पर रिलीज किया गया है।

इस गाने में रितेश पांडे के साथ में गरिमा ओझा नजर आ रहीं हैं। रितेश तथा गरिमा को इस वीडियो में काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और लगातार इसके व्यूज बढ़ते चले जा रहें हैं।

गाने में मिला इन लोगों का भी साथ

आपको बता दें की लुंगी भोजपुरिया गाने में रितेश के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। इसका संगीत गोविन्द ओझा ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो को रितेश पांडे के साथ गरिमा ओझा मिलकर सजाया है।

कोरियोग्राफी में विकास जीशान तथा लेट बॉबी जेक्शन ने की है। अभिषेक तिवारी ने प्रोग्रामिंग की है। हारमोनियम पर आर जय कांग हैं। डीओपी सुनील बाबा का है तथा वीडियो को एडिट पप्पू वर्मा ने किया है तथा डॉयरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं।

 

#Video | Official Music Video - Lungi Mein Bhojpuriya Dance | #Ritesh Pandey | #Priyanka Singh