Wednesday, December 31, 2025
HomeVideosIndiGo की फ्लाइट में हुआ ISRO चीफ एस सोमनाथ का शानदार...

IndiGo की फ्लाइट में हुआ ISRO चीफ एस सोमनाथ का शानदार स्वागत, यहां देखें वायरल वीडियो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO चीफ हालही में इंडिगो की फ्लाइट से कहीं जा रहें थे। इसी दौरान जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उनका स्वागत जिस अंदाज में किया। वह लोगों को खूब भा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की फ्लाइट अटेंडेंट फ्लाइट के सभी यात्रियों को ISRO चीफ एस सोमनाथ के होने की जानकारी दे रही है। इस वीडियो को एयर होस्टेस पूजा शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

- Advertisement -

https://www.instagram.com/p/CwkmLs4q6GN/

लिखा – हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है “एस सोमनाथ, इसरो के अध्यक्ष। हमारी इंडिगो फ्लाइट में एस सोमनाथ की सेवा करने का मौका पाकर सौभाग्य महसूस हुआ। हमारी फ्लाइट में राष्ट्रीय नायकों का होना हमेशा खुशी की बात है।” इस वीडियो की शुरुआत पूजा के पीए सिस्टम पर घोषणा करने के साथ होती है। वे फ्लाइट में बैठे यात्रियों को एस सोमनाथ का परिचय देती हैं।
इस वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट कह रहीं हैं कि “मुझे इसरो चीफ एस सोमनाथ की फ्लाइट में मौजूदगी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।” इसके बाद में फ्लाइट में बैठे लोग एस सोमनाथ का स्वागत तालियां बजाकर करते हैं। वे आगे कहती हैं “हमें आपके (एस सोमनाथ और उनकी टीम) विमान में शामिल होने पर गर्व है, सर। धन्यवाद भारत को गौरवान्वित करने के लिए।”
आपको बता दें कि 23 अगस्त को भारत ने एक बड़ा इतिहास रचा है। इस दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साऊथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला भारत विश्व में पहला देश बन गया है। इसके बाद में इसरो के सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular