भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दर्शक इन दोनों को खूब पसंद करते हैं। इस जोड़ी ने करीब 30 फ़िल्में साथ में की हैं। दर्शकों ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया है।

इन दिनों इंटरनेट पर इस जोड़ी का ‘गाल लाल कइल काट के’ गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली ने खूब धमाल मचाया हुआ है। इस गाने में दोनों को आप जबरदस्त रोमांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में इन दोनों का अभिनय देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

भोजपुरी फिल्म अवार्ड में भी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का खूब जलवा देखने को मिला है। यहां पर ही निरहुआ ने आम्रपाली के लिए बात भी की उन्होंने कहा कि “आम्रपाली दुबे में सबसे अच्छी बात ये है कि वो किसी भी फिल्म को सबसे पहले ऑडियंस के लिए चुनती हैं। वो फिल्म को किसी निर्देशक, एक्टर, प्रोड्यूसर या अन्य के लिए नहीं बनता हैं। उनकी पहली प्राथमिकता फिल्म की ऑडियंस ही होती है।”

दूसरी और आम्रपाली दुबे ने भी निरहुआ के लिए बातचीत की उन्होंने कहा “दिनेश जी की सबसे अच्छी बात यही है कि वह एक खुली किताब हैं। उनके बारे में उनके फैंस सभी बातें जानते हैं। दिनेश जी के बारे में जितना ऑडियंस जानती हैं उतना ही मैं जानती हूँ।”