जिन लोगों का घर हाइवे पर या चलती हुई सड़क के किनारे होता है। उनको काफी सम्हल कर रहने की आवश्यकता होती है क्योकि एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि कुछ लोग बिना आगे पीछे सड़क पर निकल जाते हैं या कुछ लोग सड़क किनारे अपने बच्चों को लेकर खड़े हो जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। हालही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इसी बात का जीवंत उदहारण आपको देखने को मिलता है।

बाल बाल बच गई जान

वीडियो में आप देख सकते हैं की एक शख्स अपने छोटे बच्चे के साथ में सड़क के किनारे खड़ा है। बच्चे को शख्स ने अपनी बाइक पर बैठाया हुआ है। लेकिन उसी समय तेजी से एक कार आती है और शख्स की बाइक को टक्कर मार देती है। वो तो गनीमत रही की शख्स ने कार को समय रहते देख लिया और बच्चे को तुरंत बाइक से उतार लिया होता है अन्यथा दोनों की जान चली जाती। इसके बाद में कार का पता नहीं लगता क्योकि कार तेज स्पीड से टक्कर मार कर चली गई होती है। इसके बाद में यह शख्स गाड़ी वाले पर बुरी तरह से भड़क जाता है।

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें की वर्तमान में यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @crazyclipsonly नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। 17 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 19 मिलियन यानी 1.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो को अब तक 72 हजारसे अधिक लोगों ने शेयर किया है। कई लोगों का वीडियो को लेकर यह दावा है की यह 2022 का वीडियो है और यह घटना ब्राजील में घटित हुई थी।