भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने साथ में करीब 30 फ़िल्में की है। इस जोड़ी का किसी भी फ़िल्म में साथ में आना उस फिल्म के हिट होने की गारंटी होता है। आज हम इनकी ही एक फिल्म “जय बीरु” की बात कर रहें हैं। यह फिल्म 2019 में आई थी और हिट रही थी। हालांकि यह एक पारिवारिक फिल्म थी लेकिन इसके गानों को काफी पसंद किया गया था।

बेहद रोमांटिक है यह गाना

इस फिल्म के ही एक गाने “अंजोर करे इंडिया में” को भोजपुरी फैंस ने काफी पसंद किया था। यह जबरदस्त रोमांटिक गाना है। इस गाने को “वर्ल्ड वाइड भोजपुरी रिकार्ड्स” चैनल ने 3 साल पहले अपलोड किया था। तब से लेकर अब तक इस गाने को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को काफी देख रहें हैं।

आम्रपाली और निरहुआ की अदाकारी को किया गया पसंद

आपको बता दें कि इस वीडियो में आम्रपाली तथा निरहुआ ने बेहतरीन अभिनय किया है। लोगों ने इन दोनों की अदाकारी को सराहा है। वीडियो में इन दोनों के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाया गया है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को वैसे भी लोग काफी पसंद करते ही हैं। बता दें कि इस गाने को रिनी चंद्रा और आलोक सिंह ने आवाज दी है। आजाद सिंह ने इस गाने को लिखा है तथा धनंजय सिंह ने इस गाने को संगीत दिया है। Worldwide Records Bhojpuri नामक चैनल पर इस गाने को अपलोड किया गया है और अब तक इसको लगभग 3 लाख बार देखा जा चुका है।