Wednesday, December 31, 2025
HomeIndiaअनार के फेस पैक के ग्लो से 45 की उम्र में भी...

अनार के फेस पैक के ग्लो से 45 की उम्र में भी लगे जवान, ऐसे करे फेस पर अप्लाई

आज हम अनार के फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसको लगाने से आपके चेहरे पर से पिगमेंटेशन पिंपल जैसे समस्याएं दूर हो जाएंगी। हम सभी जानते कि हमारे लिए हमारी स्किन कितनी जरूरी होती है। हम अपने चेहरे के निखार के लिए कई तरह के प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम उस तरीके का निखार नहीं पा पाते हैं। जैसा हम अक्सर चाहते हैं। बड़े प्रोडक्ट से हमारा स्किन और भी डैमेज हो जाता है। ऐसे में हम अनार से बने काफी सरल फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा काफी ग्लोइंग सॉफ्ट और निखर कर सामने आएगा।

- Advertisement -

यूं तो हम सभी जानते हैं कि अनार खाने में कितना ज्यादा फायदेमंद फल है। हमारे सेहत के लिए काफी ये फल काफी फायदेमंद रहता है। वह हमारे शरीर में खून की दिक्कतों को भी दूर करता है। जितना ही यह हमारे शरीर के लिए बेहतर रिजल्ट देता है। उतना ही अनार से बना यह फेस पैक भी हमारे चेहरे के निखार के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जिसकी वजह से हमारे स्किन को फ्री रेडियंस से होने वाले नुकसान में मदद मिलता है। यही नहीं अनार में विटामिन सी मौजूद रहता है । जिस वजह से स्किन में कोलेजन बढ़ता है। तो आए जानते अनार से बनाने फेस पैक की विधि क्या है।

अनार फेस पैक बनाने की जरूरी सामग्री

अनार
शहद एक चम्मच

- Advertisement -

कैसे बनाए अनार का फेस पैक

अनार फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले अनार को लेकर उनके दानों को अच्छी तरीके से छीन ले।

अनार के दाने आप अच्छे से छीन ले तो उसको मिक्सी ग्रेंडर में डालकर बारीक पीस लें

अनार बारीक पीस के पेस्ट हो जाएगा तो इसे एक बाउल में निकाल दे।

फिर आप इस बारीक अनार के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला दे।

अनार के पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाने के बाद दोनों को अच्छे से मिक्स कर दे।

अब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो गया हैं।

अनार फेस पैक को ऐसे करे फेस पर अप्लाई

अनार से बनी फेस पैक को अपनी फेस पर अप्लाई करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरीके से पानी से धो लें।

गीली फेस को अच्छी तरीके से सुखाने के बाद आप इस पेस्ट को पूरी तरीके से अपने चेहरे पर अच्छे से लगा ले।

फेस पर अनार फेस पैक को लगाने के बाद आप इसको 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें

20 मिनट बाद आप अपने फेस पैक को अच्छे से धोकर साफ कर ले।

इस तरीके से हर रोज करने से आपकी फेस पर दिन पर दिन एक अलग ग्लो देखने को मिलेगा। इस का रिजल्ट आपको डे वन से ही आपकी निखरी और सॉफ्टत्वचा से ही समझ आने लग जाएगा।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular