Solar Dry Winter Protection System आजकल के समय में बकरी पालन एक अच्छा मुनाफा वाला बिजनेस है। अगर आप भी बकरी पालन करते हैं पर किसी कारण में सबको नुकसान होता है और आप इसे बंद करने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए।
आज हम आपके लिए एक ऐसे प्रोटक्शन सिस्टम की जानकारी लेकर आए हैं जिसकी सहायता से आप बकरी पालन में बच्चों की मृत्यु दर को कम कर सकते हैं। एक बार छोटी बकरियों की मृत्यु दर की संख्या कम हो जाए तो टेंशन कम हो सकती है और आपको अच्छा मुनाफा होगा।
Solar Dry Winter Protection System Invention
CIRG के सीनियर साइंटिस्ट डॉक्टर बी राय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बकरी पालन में छोटी बकरियों के मरने की संख्या मुख्य रूप से निमोनिया बीमारी की वजह से ज्यादा होती है। इसी परेशानी का तोड़ निकलते हुए उन्होंने निमोनिया से बचाने वाले सिस्टम की जानकारी साझा की।
Must Read
- Oppo के इस धांसू फोन ने MI को लगाया किनारे, जबरदस्त फीचर्स और किफायती कीमत जीत रहें हैं लोगों का दिल
इस दौरान उन्होंने बताया कि बकरी के बच्चे इतने नाजुक होते हैं कि केवल ठंड में ही नहीं बल्कि उन्हें गर्मी में भी निमोनिया हो सकता है इसलिए उनके वातावरण का ध्यान रखना विशेष आवश्यक है। इसलिए खास तौर पर ठंड के मौसम में उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए सोलर ड्राइव विंटर प्रोटक्शन सिस्टम की शुरुआत की गई है।
कैसे काम करता है यह प्रोटक्शन सिस्टम
जानकारियां साझा करते हुए साइंटिस्ट बी रॉय ने बताया कि यह पूरा प्रोटक्शन सिस्टम किस आधार पर काम करता है।
- उन्होंने बताया कि सबसे पहले बस एक ट्रायल के तौर पर इस CIRG के सिस्टम को लोहे की जाली के ऊपर बनाया गया है।
- जाली के पीछे प्लास्टिक के सीट्स की व्यवस्था की गई है।
- सीट के बाद पीछे गर्म कुशन के पैनल्स लगाए गए हैं।
- इस तरह बाहर की ठंडी हवा बकरियों के पास नहीं आ सकेगी।
- इसके अलावा अंदर शेड में गर्मी को बढ़ाएं रखने के लिए ज्यादा वोल्ट वाली लाइट का इस्तेमाल किया जाने वाला है।
- जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं इतना सब करने के बाद शेड में गैस जमा हो सकती है इसलिए एक एग्जॉस्ट फैन की सुविधा भी की जाएगी।
- शहर में बिजली की सप्लाई को हमेशा बनाए रखना जरूरी होगा।
- इसी कारण सोलर पैनल की व्यवस्था इस सिस्टम में की गई है।
- ऐसा करने से शहर के अंदर बाहर की ठंडी हवा नहीं जाएगी और बकरी के बच्चे निमोनिया और ठंड से बचे रहेंगे।
