Tuesday, December 30, 2025
HomeGadgetsNokia और Lava दे रहीं हैं जबरदस्त फ्लिप फोन, कीमत 5 हजार...

Nokia और Lava दे रहीं हैं जबरदस्त फ्लिप फोन, कीमत 5 हजार से कम, जानें कौन है बेस्ट

मोबाइल निर्माता कंपनी Nokia और Lava दोनों ही बेहतरीन कंपनियां हैं। इन दोनों के फोन्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है और काफी लोग इनके फोन्स का इस्तेमाल करते हैं। भारत में नोकिया को तो काफी लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है।

- Advertisement -

अब फ्लिप फोन का क्रेज मार्केट में बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते इन दोनों कंपनियों ने अपने फ्लिप फोन्स को बाजार में उपलब्ध करा दिया है। यहां हम आपको दोनों कंपनियों के फोन्स का तुलनात्मक अध्यन कर यह बता रहें हैं कि इन दोनों कंपनियों के फ्लिप फोन्स में से कौन का फोन ज्यादा बेहतर साबित होता है।

Nokia फ्लिप फोन

सबसे पहले हम बात करेंगे नोकिया 2660 फ्लिप फोन के बारे में। इसको आप 4449 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको बड़ा कीपैड पैनल दिया जाता है। जिसकी सहायता से आप इस फोन को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।

- Advertisement -

इसमें आपको 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। आपकी सुविधा के लिए इसमें एक इमरजेंसी बटन दिया जाता है। जिसकी सहायता से आप अपने 5 जानकार लोगों के नंबर इसमें एड कर सकते हैं। आप इस फोन को 5 प्रकार के ब्राइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Lava फ्लिप फोन

अब हम आपको Lava के फोन के बारे में बताएँगे। आप इस फोन को 2 हजार रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने ट्रेडिशनल फ्लिप फोन डिजाइन में लांच किया है। इसमें आपको कीपैड डिजाइन भी दिया जाता है। आप इस फोन की मैमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

इसमें आपको 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है। इसके साथ इसमें आपको 1200 mAh की बैटरी दी जाती है जो की फुल चार्ज होने के बाद में आपको 3 दिन का बैकअप प्रदान करती है। इसकी बॉडी को पोलीकार्बोनेट से निर्मित किया गया है। इसमें वीजीए कैमरा भी आपको दिया जा रहा है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular