Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessबढ़ चुके हैं गैस सिलेंडर के दाम, जान लें अपने शहर का...

बढ़ चुके हैं गैस सिलेंडर के दाम, जान लें अपने शहर का नया भाव

इस साल का आखरी माह चल रहा है और महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई है। जानकारी दे दें कि 1 दिसंबर से ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर पर 21 रुपये की बृद्धि कर दी है। लेकिन यह बृद्धि 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर पर किया गया है। जिसके बाद में राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 1796.50 हो गए हैं।

- Advertisement -

नई कीमतें हुई लागू

आपको बता दें कि IOCL की वेबसाइट पर गैस सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। नई कीमतें 1 दिसंबर 2023 से लागू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि दिवाली से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 103 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद 1 नवंबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर 1833 रुपये का हो गया था। इसके बाद 16 नवंबर को छट पर्व से पहले इस गैस सिलेंडर पर 50 रुपये की राहत दी गई थी। जिसके बाद में यह गैस सिलेंडर 1750 रुपये का हो गया था। लेकिन अब 1 दिसंबर से इस गैस सिलेंडर पर 21 रुपये की बृद्धि कर दी गई है।

भारत के चार महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

दिल्ली – 1796 रुपये।

- Advertisement -

मुंबई – 1749 रुपये।

कोलकाता – 1908 रुपये।

चेन्नई – 1968 रुपये।

भारत के अन्य शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

जयपुर          1819 रुपये।

भोपाल          1804.50 रुपये।

हैदराबाद       2024.5 रुपये।

रायपुर           2004 रुपये।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में जहां बदलाव देखने को मिला है। वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बृद्धि या कमी नहीं की है अर्थात इनके दाम पहले की तरह यथावत रहेंगे। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपये, कोलकाता में 903 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये तथा चेन्नई में 918.50 रुपये हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular