Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessराशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गेंहू के साथ यह...

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गेंहू के साथ यह चीज भी मिलेगी मुफ्त, जान लें डिटेल

आपको पता होगा की केंद्र सरकर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन प्रदान करती आ रही है। इस योजना को अब केंद्र सरकार ने अगले 5 साल के लिए बढ़ा भी दिया है। लेकिन राज्य सरकारें भी अपने अपने राज्य के राशन कार्ड धारक लोगों के लाभ के लिए उन्हें समय समय पर लाभ प्रदान करती रहती हैं। इसी क्रम में हालही में हरियाणा सरकार ने आगे बढ़ाया है और अपने यहां के निवासियों को गेंहू के साथ साथ बाजरा भी मुफ्त प्रदान करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने यह फैसला इस वर्ष सर्दियों की शुरुआत के साथ ही लिया है।

- Advertisement -

अब बाजरा भी मिलेगा मुफ्त

आपको जानकारी दे दें कि हरियाणा प्रदेश में अब गेंहू के साथ साथ बाजरा भी खाद्य आपूर्ति विभाग मुहैया कराएगा। इस निर्णय के बाद में हरियाणा के परिवारों को दिसंबर के माह में प्रति कार्ड 18 किलो गेंहू के साथ साथ 17 किलों बाजरा भी मुफ्त प्रदान किया जाएगा। जानकारी दे दें कि यह लाभ सिर्फ उन परिवारों को दिया जाएगा। जिनके पास BPL कार्ड है। इन लोगों को 2.5 किलो गेंहू तहा 2.5 किलो बाजरा प्रति व्यक्ति मुहैया कराया जाएगा। फतेहाबाद के खाद्य आपूर्ति अधिकारी विनीत जैन ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि “इस प्रयास के तहत अंत्योदय अन्न योजना के कार्ड धारकों को विशेष रूप से लाभांवित किया जा रहा है।”

शिकायत के समाधान की भी है सुविधा

आपको जानकारी दे दें कि हरियाणा सरकार ने शिकायतों के समाधान का इंतजाम भी किया है। ताकी जिन लोगों को राशन न मिल सके वे अपनी शिकायत कर सकें और राशन को प्राप्त कर सकें। इसमें जिले के सहायक खाद्य तथा आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक तथा आपूर्ति केंद्र शामिल होंगे। यहां शिकायत कर्ता अपनी शिकायत कर सकते हैं तथा समाधान भी प्रपात कर सकते हैं।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular