Nuts Benefits सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन करने से शरीर में गर्मी और ताजगी बनी रहती है डॉक्टर नियमित रूप से काजू किशमिश खजूर जैसे गर्म चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। सर्दियों के मौसम में बच्चों से लेकर भेजो तक सभी को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में डॉक्टर आपको स्वाद से भरपूर खजूर खाने की सलाह देते हैं।
डॉक्टर द्वारा खजूर खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि खजूर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के तत्व का निर्माण करता है। जो शरीर में ऊर्जा और गर्मी बनाए रखते हैं। सर्दियों के मौसम में शरीर में गर्माहट बने रहने से कई प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
खजूर में मुख्य रूप से पाए जाने वाले
- 75 % Carbohydrate
- 8 % Iron
- 8 % fiber
- Potassium
- Copper
- Magnesium
- Vitamin B6
Must Read
कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी है सहायक
खजूर में विशेष प्रकार के पॉलीफेनॉल तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है। डॉक्टरों द्वारा सुझाया जाता है कि खजूर डायबिटीज के पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डायबीटिक पेशेंट को समय-समय पर खजूर का सेवन करना चाहिए इससे कोलेस्ट्रॉल बहुत कंट्रोल में आ सकता है।
खजूर खाने के सही तरीके
- खजूर को भिगोकर खाएं। खजूर को रात भर पानी में भिगो देने से उसमें मौजूद नकारात्मक तत्व पानी के साथ धुल जाते हैं और यह अधिक पौष्टिक हो जाते हैं।
- पानी में भिगोकर खाए हुए खजूर को पचना शरीर के लिए आसान होता है।
- खजूर को ठंड के मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टरों द्वारा खजूर खाने की सलाह बच्चे बुजुर्ग एवं नव जवान सभी के लिए होती है।
