Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentरणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाई बेबी राहा की पहली झलक, पापा की...

रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाई बेबी राहा की पहली झलक, पापा की गोद से ही मीडिया को दिया पोज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के चाहने वालों का इंतजार खत्म हुआ, दोनों ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक मीडिया और फैंस को आखिर दिखा ही दी। क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के दमदार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील करके फैंस को खास ट्रीट दी है।

- Advertisement -

कपूर खानदान की पोती राहा कपूर को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सोशल मीडिया में हर जगह राहा कपूर छाई हुई हैं, उनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है। कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच के दौरान कपल ने राहा संग पैपराजी को पोज दिए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों के कमेंट्स बंद ही नहीं हो रहे हैं।
इस दौरान रणबीर कपूर अपनी लाडली बेटी को गोद में लिए नजर आए। हर कोई राहा की क्यूटनेस, एडोरेबल स्माइल और नीली आंखों के बारे में ही बात कर रहा है।

रणबीर-आलिया के साथ राहा जब मीडियो के सामने आई तो उन्होंने पाउडर पिंक और व्हाइट फ्रॉक में पहनी थी और दो चोटी बनाई हुई थी जिसमें राहा बहुत ज्यादा ही क्यूट लग रही थीं। बेबी राहा की चोटियों में कार्टून क्लिप्स भी लगे हुए थे, इसके अलावा उन्होंने पिंक और व्हाइट फ्रॉक संग लिटिल रेड शूज पहने हुए थे।

- Advertisement -

सोशल मीडिया में बेबी राहा के फोटोज व वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। राहा के क्यूट लुक्स देखकर एक फैन ने लिखा- ये तो पूरी कपूर खानदान पर गई ह, तो दूसरे ने लिखा- कितनी प्यारी है राहा। किसी ने राहा को उनके दादा ऋषि कपूर की कॉपी कहा, तो किसी ने कहा कि वे अपने पिता रणबीर कपूर की तरह दिखती हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने 6 नवंबर 2022 को इस नन्ही परी का जन्म दिया था। आलिया-रणबीर की ये क्यूट बेटी 1 साल की हो गई हैं, पिछले महीने ही कपूर खानदान ने राहा का पहला बर्थडे धूमधाम से मनाया था और अब फाइनली लोगों को राहा का क्यूट फेस देखने को मिला।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular