Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileयह है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 150 किमी की रेंज...

यह है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 150 किमी की रेंज के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

यदि आप एक थ्रिलिंग और इको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक की तलाश कर रहें हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आपको बता दें कि Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। Oben Rorr एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक है जिसको Oben कंपनी ने लांच किया है। यह एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सलूशन स्टार्टअप है जिसको बैंगलोर से शुरू किया गया है।

- Advertisement -

Oben Rorr का जबरदस्त लुक

यह बाइक स्टनिग नियो क्लासिक डिज़ाइन में तैयार की गई है। इसमें आपको रेट्रो एलिमेंट्स और मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें स्लीक और मस्कुलर बॉडी दी गई है। इसमें ड्यूल पीस स्पिल्ट सीट दी गई है। मैग्नेटिक ब्लैक, इलेक्ट्रिक लाल और वोल्टेइक येलो कलर ऑप्शन में आप इसको खरीद सकते हैं।

Oben Rorr की परफॉर्मेंस

इस बाइक में आपको 8 kw की फ्रेम माउंटेड IPSM मोटर दी गई है। यह 72 Nm का पीक टार्क को जेनरेट करती है। यह मात्र 3 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार को पकड़ लेती है। इसमें आपको 100 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें आपको इको, सिटी और havoc नामक तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं।

- Advertisement -

बैटरी तथा कीमत

इस बाइक में आपको 4.4 kwh की दमदार बैटरी दी गई है। पूरी तरह से चार्ज होने के बाद में यह बाइक आपको 150 km की जबरदस्त रेंज प्रदान करती है। यह मात्र 2 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। भारत में इसकी कीमत 1,49,999 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी गई गई है।

इसको आप EMI प्लान के तहत भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र 15,490 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होती है। जिसके बाद में बैंक आपको 1,39,408 का लोन 9.7% की ब्याज दर पर 3 साल तक के लिए देता है। इसके बाद आपको मात्र 4,494 रुपये की EMI प्रति माह चुकानी होती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular