Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaरामलाल्ला के स्वागत को लगा संतो का मेला, प्राणप्रतिष्ठा के लिए तैयार...

रामलाल्ला के स्वागत को लगा संतो का मेला, प्राणप्रतिष्ठा के लिए तैयार अवधनगरी

Ayodhya Ram Mandir Updates 22 जनवरी भारतीय इतिहास का एक सबसे स्वर्णिम दिन जिस आजीवन के लिए याद रखा जाएगा। जी हां अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 ही निर्धारित की गई है। आपको बता दे अयोध्या की रौनक देखने में बन रही है।

- Advertisement -

चारों ओर अवध नगरी राममए हो चुकी है। रामलाल की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान है। आपको बता दे 22 जनवरी यानी कि कल के दिन श्री राम मंदिर में मूर्ति की स्थापना की जाएगी और अनुष्ठान पूरा किया जाएगा। पूरा देश तैयारी में जुड़ा हुआ है। अवध की तैयारी भव्य दिख रही है। 

Ayodhya Ram Mandir Updates 2024

आपको बता दे लगातार लोग प्रभु के दर्शन के लिए अयोध्या टूट पड़े हैं इसी वजह से अयोध्या में कमांडो को भी तैनात करना पड़ा है। केवल इतना ही नहीं बल्कि रामलाल के सिंहासन को सरयू नदी के जल से धोया जाएगा। इसी के साथ ही आपको बता दे आज कल 55 देश से 100 वीआईपी लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं जो कि इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इसी के साथ ही आपको बता दे साधु संतों की टोली भी लगातार अयोध्या पहुंच रही है जिसमें बाबा रामदेव और अन्य साधु संत भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। 

- Advertisement -

Must Read

Live streaming Link से रहे सावधान 

इसी बीच सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय सरकार बार-बार अपनी जनता से अनुरोध कर रही है कि कृपया किसी भी लाइव स्ट्रीमिंग लिंक से सावधान रहे। साइबर क्रिमिनल्स इस लाइव स्ट्रीमिंग लिंक के जरिए आपके खाते को खाली करने में लगे हुए हैं। कृपया ऐसी किसी भी लिंक को ना खोले जो की सरकारी नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक साइबर विंग के अयोध्या में बनी कंट्रोल रूम में कई ऐसी फेक लिंक को पकड़ा गया है और साइबर क्रिमिनल्स को व्हाट्सएप के जरिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की झूठी लिंक तैयार करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम सभी न्यूज़ चैनलों के ऑफिसियल वेबसाइट पर और आपके घर के टीवी पर दिखाया जाएगा। 

अयोध्या पहुंचे VIP मेहमान

अयोध्या का पूरा कायाकल्प हो चुका है अवध नगरी पहचान में ही नहीं आ रही है। बल्कि केवल अवध नगरी ही नहीं देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। जिस घड़ी का 500 वर्षों से सभी को इंतजार था अब उसे समय में 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। अवध में साधु संतों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है।

केवल इतना ही नहीं बल्कि कई वीआईपी मेहमान देश विदेश से अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या वीडियो में उत्साह और खुशी का ठिकाना नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले होने वाले अनुष्ठान का आज आखिरी दिन है। मंदिर में लगातार हवन और पूजन की तैयारी चालू है। श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए सरकार सभी तरह की कोशिश करने में लगी है ताकि किसी भी भक्तजनों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। 

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular