Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobile3 टायर वाला Yamaha का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे चलता है

3 टायर वाला Yamaha का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कैसे चलता है

नई दिल्ली। जापान की कंपनी यामाहा अक्सर नई नई लुक की बाइक को पेश करती आई है। जिसमें अभी तक आपने इस कपनी के दो पहियों वाले वाहनो की दमदार क्वालिटि देखी होगी। जिसे लोगों ने बेहद ही पसंद किया है। लेकिन अब यामहा कंपनी की पहली तीन पहिए वाली बाइक को देख लोग काफी हैरान हो रहे है। इस बाइक में दी गई मजबूती के साथ परफार्मेंस को देखकर बुलेट भी इसके सामने फीकी पड़ती नजर आ रही है। यामाहा के द्वारा पेश की जाने वाली इस नई इलेक्ट्रिक बाइक में दो नहीं बल्कि तीन पहिये मिलने वाले हैं। आज हम आपको इसी बाइक की खासियत के बारे में  बता रहें हैं।

- Advertisement -

इलेक्ट्रिक Yamaha Tricera में होंगे तीन पहिये

आपको बता दें कि Yamaha कंपनी के द्वारा पेश की जाने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम Yamaha Tricera है जिसमें आपकोतीन पहिये देखने को मिलेगें। इसका डिजाइन भी अन्य बाइक से काफी हटकर मिलने वाला है। इस बाइक के प्रोडेक्शन के दौरान हर एक पर पैनी नजर रखी गई है। ताकि राइडर के चलाते समय किसी तरह की समस्या ना हो।

जापान में पेश किया गया यह स्कूटर

बता दें कि यामाहा ने अपने इस जबरदस्त Yamaha Tricera को जापान के ऑटो एक्सपो में पेश किया है। जिसका लुक देखकर आप भी हैरान हो सकते है।

- Advertisement -

Yamaha Tricera का खासियत

Yamaha Tricera की खासियत के बारे में बात करें, तो इसमें एक रियर-व्हील स्टीयरिंग दिया गया है, जो बाइक को कार की तरह ऑपरेट करेगा। जबकि आगे के पहिये वैसे ही घूमते हैं जैसे सामान्य वाहनों में देखने को मिलते हैं. इसका केवल पिछला पहिया ही  घूमने का काम करेगा , जिससे  आपको टर्निंग वाली जगहों से असानी से निकालने में मदद करेंगे। हालांकि आप इसके आगे के व्हील्स को भी घुमा सकते हैं। इसके लिए इस बाइक में मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिए गए हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular