Wednesday, December 31, 2025
HomeMiscellaneous indiaभेष बदल पगड़ी पहने और सेंट्रल जेल के अंदर घुस पड़े जज...

भेष बदल पगड़ी पहने और सेंट्रल जेल के अंदर घुस पड़े जज साहब, ऐसा हुआ कांड

Central Jail News हाल ही में सेंट्रल जेल से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक अचानक सेंट्रल जेल में एक पगड़ी पहने युवक ने प्रवेश किया जिसे सभी वृद्धि धारी सलूट करने लगे। यह दृश्य काफी रोमांचक था और सभी कैदी आश्चर्य में पड़ गए की आखिर सभी पुलिस कर्मी और वर्दीधारी इसे सलूट क्यों कर रहे है। 

- Advertisement -

बाद में पता चला कि वह कोई कथा वाचक नहीं बल्कि सागर के जिला न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह है। आईए आपको बताते हैं आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी आन पड़ी जो कैदियों के बीच उन्हें ऐसे साधारण कपड़े और पगड़ी लगाकर आना पड़ा।

जेल में हुआ भजन कथा कीर्तन Central Jail News

जेल में हुए भजन कीर्तन को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे सेंट्रल जेल में भजन कथा और कहानियों के माध्यम से भगवान को याद करने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम को और भी मनोरम बनाने के लिए जिला न्यायधीश अरुण कुमार सिंह ने सफेद पोशाक और एक रंग बिरंगी पगड़ी पहनी थी। 

- Advertisement -

यह कार्यक्रम जेल में संगीतमय ढंग से लगभग ढाई घंटे तक चला। इस दौरान न्यायधीश महोदय ने सभी कैदियों संग मिलकर भजन, कथा और कहानियों के माध्यम से भगवान की शरण में जाने और सन्मार्ग अपनाने के लिए चर्चा की। 

Must Read

कर्म में करें सुधार, भगवान को न दे इल्जाम 

न्यायाधीश महोदय ने बहुत लंबे समय तक कैदियों के साथ मिलकर ईश्वर का स्मरण किया। साथ ही साथ उन्होंने कैदियों को यह भी समझने का प्रयास किया कि ईश्वर पक्षपाती नहीं है और ना ही उनके साथ कोई अन्याय हुआ है बल्कि उन्हें उनके कर्मों का फल मिल रहा है।

यहां तक की न्यायाधीश महोदय ने उन्हें यह भी समझाया कि अगर आप इस समय का उपयोग नहीं करते हैं और लड़ाई झगड़ा करते हैं तो आगे भी आपके साथ बुरा ही होगा। मगर यदि आप जेल में बिता रहे इस समय में ईश्वर का स्मरण करें और कथा भजन करके अपने दिन बीते तो हो सकता है आने वाला दिन आपके और आपके परिवार के लिए खुशियां लेकर आए। 

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular