Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentइस सुपरस्टार की मौत के बाद नीलामी होंगी कीमती चीजें, ऑनलाइन  खरीद...

इस सुपरस्टार की मौत के बाद नीलामी होंगी कीमती चीजें, ऑनलाइन  खरीद सकेंगे आप

नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे का सदाबाहर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेता देवानंद भले ही अब हमारे बीच नही है,लेकिन उनका बेजोड़ अभिनय और शानदार फिल्में हमें आज भी उनकी यादों को ताजा कर देती है। इस फिल्म इंडस्ट्री में देवानंद ऐसे सितारे के रूप में उभरे है कि आज भी उनकी जगह कोई दूसरा स्टार्स नही ले पाया है। अपने साधारण सी छवि के साथ देवानंद से एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।

- Advertisement -

अब इस स्टार की मौत के कई साल बाद उनकी रखी कीमती चीजों की नीलामी की जा रही है। जिससे उनके चाहने वाले भी उनकी चीजों से जुड़कर उन्हे अपने बीच पा सकें। देवानंद से जुड़ी चीजों की नीलामी साल 2024 की शुरुवात में ऑनलाइन माध्यम से भी की जाएंगी। जिसमें देव आनंद के फिल्म प्रचार कला का बेहतरीन संग्रह भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा काला बाजार, काला पानी, बाजी, सी.आई.डी., गाइड, तेरे घर के सामने, हरे रामा हरे कृष्णा, जॉनी मेरा नाम, हीरा पन्ना जैसे क्लासिक्स से लेकर इसकी दुर्लभ और पुरानी फोटोग्राफिक तस्वीरें, पोस्टर, शोकार्ड, लॉबी कार्ड भी शामिल किए गए हैं।  उनकी कम चर्चित फिल्मों जैसे आराम, मिलाप, माया, मंजिल, कहीं और चल, बारिश, बात एक रात की, सरहद, किनारे किनारे आदि गीत पुस्तिकाएं भी हैं जो नीलाम की जाएंगी।

देवानंद के फैन के उनकी हर क कीमती चीजों को खरीदने का एक सुनहरा मौका मिल रहा है। जिस पर सबसे बड़ी बोली लगने जा रही है.

- Advertisement -

साल 2023 में भी डेरिवाज़ एंड इव्स द्वारा चली ऑनलाइन नीलामी में सत्यजीत रे, अमिताभ बच्चन की बच्चनलिया और राज कपूर के यादगार संग्रह कला की नीलामी की गई थी। अब साल 2024 की शुरुआत में यह ऑनलाइन नीलामी देवानंद की अब तक के सबसे नायाब चीजों पर लगेगी।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular