Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessथ्री व्हीलर को जब मन चाहे बना लें स्कूटी, इलेक्ट्रिक भी और...

थ्री व्हीलर को जब मन चाहे बना लें स्कूटी, इलेक्ट्रिक भी और कमर्शियल भी

हाल ही में एक ऐसे व्हीकल को पेश किया गया था जो कुछ ही मिनटों में थ्री से टू व्हीलर बन जाता है, इसका नाम कार्गो थ्री व्हीलर है। इसके थ्री व्हीलर में 2 लोग आराम से बैठ कर घूम सकते हैं। लेकिन जब टू व्हीलर में कनवर्ट हो जाता है तो ये इसकी सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर में शिफ्ट हो जाती है। आपको बता दें कि इसको थ्री व्हीलर से टू व्हीलर और टू व्हीलर से थ्री व्हीलर बनने में केवल 3 मिनट का समय लगता है।

- Advertisement -

इसके अलावा आपको इसमें अडॉप्टिव कंट्रोल और सेफ ऑपरेशन के बटन दिए गए हैं। इससे आप व्हीकल को आसानी से कन्वर्ट कर सकते है। ये व्हीकल Hero कंपनी का है और कंपनी इस सीरीज के 4 वेरिएन्ट को लॉन्च करने वाली है।

कार्गो थ्री व्हीलर के टेक्निकल स्पेशफिकेशन

यदि इस कार्गो थ्री व्हीलर में दिए गए टेक्निकल स्पेशफिकेशन के बारे में बात करें तो वह टू व्हीलर और थ्री व्हीलर के हिसाब से अलग-अलग हो जाती है। इसके थ्री व्हीलर में 10 Kw की पावर देने के लिए 11 kWh की बैटरी से जोड़ा गया है, इसकी टॉप स्पीड 50 kmph है। ये आराम से 500 किलो तक का वजन उठा सकता है।
तो वहीं इसके टू व्हीलर मे 3 kw की पावर मिल रही है और इसमें 3.5 kWh की बैटरी जोड़ी है। इस टू व्हीलर के टॉप स्पीड 60 kmph है।

- Advertisement -

कार्गो थ्री व्हीलर का ब्रेकिंग सिस्टम

इस इलेक्ट्रिक वाहन में 200 mm फ्रंट का डिस्क ब्रेक्स दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग की दूरी और गतिशीलता में सही तालमेल बना रहता है। इसमें आपको शानदार ग्राउंड क्लियरेंस, बेहतर ग्रेडेबिलिटी, ज्यादा स्पीड और ज्यादा एक्सेलरेशन दिया जा रहा है। इस वाहन का डिज़ाइन ऐसा है कि यह अपने सेगमेंट में बढ़िया स्पेस, पेलोड, पावर और पिक-अप दिया जा रहा है।

15 मिनट में हो जाती है चार्ज

हीरो कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर वाहन को तीन नए एडवान्स्ड चार्जिंग वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें आपको होम या ऑन-बोर्ड चार्जर दिए जा रहे हैं। इसमें दिए गए लाइटिंग चार्जर्स 15 मिनट में बैटरी को इतना चार्ज कर देते हैं कि ये 50 किलोमीटर की दूरी को आराम से तय कर सकता है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular