Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaसुहागरात को दर्द से चीख उठी दुल्हन, डॉक्टरी जांच के बाद दंग...

सुहागरात को दर्द से चीख उठी दुल्हन, डॉक्टरी जांच के बाद दंग रह गया दूल्हा, शर्मसार हुए घरवाले

घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से है। बीते मंगलवार को यहां विदाई के बाद में दुल्हन ससुराल पहुंची। घर में काफी ख़ुशी का माहौल था। मंगल गीत गाये जा रहें थे। सभी खुश थे। नव दंपत्ति को बधाई देने के लोग लगातार दूल्हे के घर आ रहें थे। इसी दिन नव दंपत्ति की सुहागरात भी थी। लेकिन इससे पहले ही शाम के समय से ही दुल्हन के पेट में अचानक दर्द उठने लगा। जिसके बाद ससुराल वाले दुल्हन को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जो घटना सामने आई, उसे देख सभी के होश उड़ गए और लोगों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

बच्चे को दिया जन्म

आपको बता दें की यह घटना किशनी थाना के कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है। गांव के ही एक घर में मंगलवार को नई नवेली दुल्हन आयी थी। घर में ख़ुशी का माहौल था लेकिन शाम से ही दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होने लगा। इसके बाद में घर वाले दुल्हन को अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां पर पता लगा की यह दर्द प्रसव पीड़ा का है। इसके बाद में दुल्हन को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर दुल्हन ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद में ससुराल के लोगों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया और बहू को साथ में रखने से मना कर दिया। इसके बाद में काफी लोग वहां जुट गए और सुबह तक खबर लोगों में फ़ैल गई।

- Advertisement -

बड़े भाई की साली है दुल्हन

इस घटना की जानकारी होने पर महिला समाजसेवी आराधना गुप्ता अस्पताल में पहुंची। यहां उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों को समझा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने इन लोगों को बहू को साथ में रखने को भी तैयार किया। बातचीत में पता लगा की नई बहू असल में परिवार की बड़ी बहू की बहन है यानि दूल्हे के बड़े भाई की साली ही है।

दोनों के बीच थे प्रेम संबंध

बात करने पर दूल्हे ने बताया की विवाह से पहले ही इन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पैदा हुआ बच्चा उसी का है और यह बात उसको विवाह से पहले ही पता थी। इस कारण काफी जल्दी में विवाह किया गया था लेकिन यह अनुमान नहीं था की सुहागरात के दिन ही प्रसव हो जाएगा। यह बात सामने आने पर घर वाले प्रसूता और बच्चे को ख़ुशी से अपने घर ले गए।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular