Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaपत्नी का गुस्सा, मोहल्ले की इस लड़की से करानी है पति की...

पत्नी का गुस्सा, मोहल्ले की इस लड़की से करानी है पति की शादी, मामला पुलिस तक पहुंचा

घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आई है। यहां के थाना बाजार में रहने वाली एक महिला अपने पति का दूसरा विवाह मोहल्ले की ही एक लड़की से कराना चाहती है। महिला के परिजन उसको समझाने में लगे हुए हैं लेकिन महिला किसी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। उसने एक ही रट लगा रखी है की वह अपने पति से बेहद प्यार करती है।

- Advertisement -

यह है मामला

महिला ने बताया की वह अपने पति से बेहद प्यार करती है। एक दिन पति काफी परेशान थे। उसने परेशान होने का कारण पूछा तो पति ने कहा की कोई बात नहीं है लेकिन जब महिला ने बच्चे की कसम देकर पति से परेशानी का कारण बताने को कहा तो पति ने बताया की वह मोहल्ले की ही एक लड़की को चाहते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं। पति का कहना है की मेरी उस लड़की से शादी करा दो। मैं उसके बिना रह नहीं पाऊंगा और मर जाऊँगा।

पति की शादी कराना चाहती है महिला

महिला का कहना है की पति को परेशान और उन्हें रोता देख वह भी रोने लगी है। जिसके बाद में महिला लड़की के घर पहुंची और उसके परिजनों से अपने पति के विवाह की बात की। महिला ने लड़की के परिजनों को बताया की उनकी लड़की और उसके पति आपस में बेहद प्यार करते हैं। उसके बिना वे नहीं रह सकते हैं और जल्दी ही डिप्रेशन में चले जाएंगे। महिला की बात को सुनकर लड़की के घर वाले भड़क गए और महिला को डांट कर घर से भगा दिया। इसके बाद में महिला थाने पहुंची और वहां भी उसने यही बात कही। पुलिस वाले भी महिला की इस बात को सुनकर काफी हैरान हो गए। इसके बाद में पुलिस ने महिला को काफी समझाया, लेकिन महिला अपनी मांग पर अदि रही।

- Advertisement -

थाने में अपनी बात पर अड़ी रही महिला

बताया जा रहा है की यह महिला कुछ ही दिन पहले मां बनी है। इस दौरान मोहल्ले की लड़की उसके घर में आयी थी। लड़की महिला का जापा कराने के लिए महिला के घर भी कुछ समय रही थी। इसी दौरान महिला के पति का दिल उस लड़की पर आ गया था। जब तक लड़की महिला के घर में रही तब तक तो ठीक था लेकिन जब लड़की के घर वालों ने उसको बुला लिया तो महिला का पारी परेशान रहने लगा। पति ने जब अपनी पत्नी यह बात बताई तो महिला काफी परेशान हो गई। वह नहीं चाहती थी उसके पति को कुछ हो जाये। इसी कारण महिला लड़की के घरवालों के घर अपने पति के विवाह के लिए बात करने के लिए गयी थी।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular