Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentSunflower 2: गिरफ्तार हुए Sunil Grover? वीडियो देख फैंस हुए खुश

Sunflower 2: गिरफ्तार हुए Sunil Grover? वीडियो देख फैंस हुए खुश

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के शो में हर किसी को अपनी कला से हसां हसांकर लोटपोट करने वाले सुनील ग्रोवर आज के समय में एक बड़े कॉमेडियन रूप में पहचाने जाने लगे हैं, Sunil Grover एक अच्छी कॉमेडी करने के साथ बेहतरीन एक्टर भी हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण ‘सनफ्लॉवर 2’ में देखने को मिल रहा है।  ओटीटी प्लेटफार्म में आई सनफ्लॉवर फिल्म की दूसरी सीरिज का ट्रेलर सामने आ गया है। जिसमें Sunil Groverकी धमाकेदार कॉमेडी देखने को मिल रही है।  सनफ्लॉवर 2 के ट्रेलर में सुनील का मस्तमौला एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

सुनील ने किया मर्डर?

कॉमेडी के लिए मशहूर सुनील के हर दाज को देख दर्शक हंसहंसकर पागल हो जाने को मजबूर हो जाते है। अब इस सीरीज में मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट पको देखने को मिलेगा। सनफ्लॉवर की कहानी मुंबई की आलीशान बिल्डिंग सनफ्लॉवर से शुरू होती है। जिसमें राजसी सोसाइटी में राज कपूर नाम के एक शख्स का मर्डर हो जाता है। जिसका इल्जाम सीधे सोनू (सुनील) पर लगता है, पुलिस उन्हें तौलिये में ही पकड़ कर थाने ले जाती है, और पूछताछ करती है।

जिसमें सोनू अपनी सफाई में ये कहते नजर  रहे है कि मै इता चलाक हूं कि मर्डर भी करूंगा तो कोई पकड़ नहीं पाएगा। अब ये शब्द पुलिस को परेशान कर रहा है  कि उनकी की योजना है या उनका मासूमियत भरा चेहरा है, सोनू की यही बात आपको हैरान कर देती है। अब आगे क्या होता है इस फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा।

- Advertisement -

सनफ्लॉवर 2 एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है उनका यह ओटीटी डेब्यू भी है। इस सीरीज में सुनील ग्रोवर, के साथ रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी और अदा शर्मा अहम किरदारों में नजर आते हैं. जी5 पर ये सीरीज 1 मार्च को स्ट्रीम की जाएगी. बता दें, सनफ्लॉवर का पहला सीजन 11 जून, 2021 को रिलीज हुआ था

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular