Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिली यह नई सुविधा

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिली यह नई सुविधा

आज का समय डिजिटल युग कहा जाता है। वर्तमान समय में हमारे दैनिक जीवन के बहुत से कार्य इंटरनेट के माध्यम से पूरे होते हैं। ऐसे में अब सरकार भी अपने कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ला रही है। आपको जानकारी दे दें की जिस प्रकार से अब तक सरकारी कर्मचारियों की अटेंडेंस लगती आयी है अब वैसे नहीं लगेगी बल्कि इस चीज को भी डिजिटली किया गया है। बता दें की अब सरकारी कर्मचारी अपनी अटेंडेंस को मोबाइल एप के जरिये लगा सकेंगे।

- Advertisement -

अटेंडेंस के लिए एक नया सिस्टम

आपको बता दें की अब सरकारी कर्मचारियों की अटेंडेंस के लिए एक नया सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए सरकार की और से प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की अटेंडेंस के लिए अब एप का उपयोग किया जाएगा। इसी एप के माध्यम से कर्मचारियों को ड्यूटी पर आकर अपनी अटेंडेंस देनी होगी हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है की यह सिस्टम किस किस विभाग में शुरुआत में लागू किया जाएगा।

यह थी समस्या

असल में कई बार इस प्रकार की समस्या देखी गई थी की कर्मचारी लोग रजिस्टर में अपनी अटेंडेंस भर देते हैं लेकिन समय पर अपने स्थान पर नहीं मिल पाते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया था की कर्मचारी अपने विभाग को असमय छोड़कर कहीं चले जाते हैं। अतः इस प्रकार की समस्या से निपटने के लिए अब सरकार की और से एक एप को लाया गया है। जिसका नाम “राज AMS एप्प” बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की अब इस एप की मदद से ही सरकारी कर्मचारी अपनी अटेंडेंस लगाएंगे।

- Advertisement -

इस एप से होगा काम

आपको जानकारी दे दें की सरकार में ऐसे कई विभाग हैं। जिनमें अभी तक बायोमैट्रिक अटेंडेंस को लागू नहीं किया गया है। अब “राज AMS एप” आने के बाद में बायोमैट्रिक अटेंडेंस भी ख़त्म हो जायेगी तथा इस नई एप के माध्यम से ही सरकारी कर्मचारगी अपनी अटेंडेंस लगा सकेंगे। अब सभी सरकारी कर्मचारी लोगों को इस एप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। सीएम की मंजूरी मिलते ही जल्दी ही सभी कर्मचारियों के लिए इस एप को लागू कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular