Wednesday, December 31, 2025
HomeAstrologyगांठ बांध लें कुबेर के ये मनी सीक्रेट, कभी नहीं खाली होगी...

गांठ बांध लें कुबेर के ये मनी सीक्रेट, कभी नहीं खाली होगी आपकी तिजोरी

आपने कहावत सुनी ही होगी “अर्थ बिना सब व्यर्थ”, आप जानते ही होंगे की जीवन चलाने के लिए धन काफी आवश्यक होता है। ऑफिस हो या घर अच्छी कमाई के लिए देवी लक्ष्मी का पूजन किया ही जाता है लेकिन कुबेर देव का महत्व भी उतना ही ज्यादा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कुबेर देव को स्थाई धन का देवता माना जाता है। ध्यान दें की देवी लक्ष्मी धन को गतिमान करती हैं और कुबेर देव धन को स्थाई बनाते हैं। अतः धन को घर में स्थाई रखने के लिए कुबेर देव का पूजन करना आवश्यक होता है। इसी कारण कुबेर देव का पूजन देवी लक्ष्मी के साथ में किया जाता है।

- Advertisement -

धन के देवता हैं कुबेर

आपको बता दें की कुबेर को धन का देवता माना जाता है। ये धन को स्थाई बनाने का कार्य करते हैं। कुबेर का पूजन करने से धन की रक्षा होती है तथा धन स्थाई रूप से बना रहता है। दीपावली पर कुबेर का पूजन करने का विशेष महत्त्व माना जाता है।

जिन घरों में क्लेश नहीं होता है तथा स्वच्छता रहती है वहां पर कुबेर का वास माना जाता है तथा उनकी कृपा बनी रहती है। कुबेर को स्वर्ग के प्रधान देवताओं में से एक माना जाता है। इनका पूजन करने से धन, संपत्ति तथा वित्तीय सफलता प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष नियम बताये गए हैं। जिनका पालन करने से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं अति है। यहां हम आपको उन नियमों के बारे में ही बता रहें हैं।

जान लें कुबेर के नियम

  • वास्तु के नियम के अनुसार यदि आप प्रतिदिन कुबेर देवता के मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन में धन धान्य की कमी नहीं आती है। इसके अलावा आपको घर के मंदिर में कुबेर यंत्र को स्थापित करना चाहिए। इसका विधिवत पूजन करना चाहिए। इससे आपने घर में लगातार धन आता रहता है। यदि आपको व्यापार में सफलता चाहिए तो आपको कुबेर यंत्र को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में कुबेर देवता की प्रतिमा को स्थापित अवश्य करना चाहिए। इस प्रतिमा का मुंह उत्तर में होना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन संपत्ति की कमी नहीं होती है। आपको बता दें की दान देने से भी कुबेर देवता बहुत प्रसंन्न होते हैं। अतः आपको दान करने की आदत अवश्य डालनी चाहिए तथा अपनी कमाई से जरुरतमंद लोगों को कुछ दान अवश्य देना चाहिए। धन त्रयोदशी को दान अवश्य करें, यह दिन कुबेर जी को ही समर्पित होता है।
  • आपको बता दें की कुबेर जी को इत्र, धनिया, कुमकुम, कमलगट्टा, लौंग, लाल पुष्प तथा दूर्वा बहुत पसंद हैं। इन वस्तुओं को कुबेर देव पर चढाने से उनकी कृपा आपको मिलती है। इस बात को भी आप ध्यान रखें की कुबेर देवता उन लोगों से कभी प्रसन्न नहीं होते हैं जो दूसरों को कष्ट देकर धन कमाते हैं। अतः ऐसा कार्य आप बिलकुल न करें।
- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular