Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthभूल कर भी न खाएं इलायची, हो जायेगी तबियत खराब

भूल कर भी न खाएं इलायची, हो जायेगी तबियत खराब

भारत में इलायची का उपयोग भोजन के मसालों में काफी किया जाता जाता है। यह सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है और माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। यदि आप प्रतिदिन इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनको यह हानि पहुंचाती है। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहें हैं की किन लोगों को इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

गर्भवती महिलायें

आपको बता दें की गर्भवती महिलाओं को इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं की प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का अधिक मात्रा में इलायची का सेवन उसके लिए हानिकारक हो सकता है। यदि गर्भवती महिला को इलायची का सेवन करने की आदत है तो इसके सेवन से पहले वह डॉक्टर से सलाह अवश्य ले ले।

सांस रोगी के लिए

आपको बता दें की जिन लोगों को सांस संबंधी रोग हैं। उनको भी इलायची का सेवन करने से बचना चाहिए। इसी प्रकार से जिन लोगों को इलायची का सेवन करने से एलर्जी हो जाती है। उन्हें भी इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इस प्रकार से लोगों के शरीर में एलर्जी बढ़ सकती है।

- Advertisement -

खांसी रोगी को

जिन लोगों को खांसी की समस्या है उनको इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि ये लोग ऐसा करते हैं तो खांसी की समस्या और भी बढ़ सकती है। इसके अलावा मितली आने पर भी आपको इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। अतः इस प्रकार की समस्या वाले लोगों को इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें की यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। आप विशेष सलाह के लिए किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular