Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसातवें आसमान से धड़ाम से गिरा सोना, भाव जान खुश हो जाएगा...

सातवें आसमान से धड़ाम से गिरा सोना, भाव जान खुश हो जाएगा दिल

आपको बता दें की सोने-चांदी के भाव में उतार चढाव बना हुआ है। आने वाले समय में सोने के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है। एक समय 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम वाला सोना अब 66 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम से अधिक पर आ चुका है। लेकिन यदि आप सोना खरीदने का विचार कर रहें हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जरूर जान लेने चाहिए। आइये अब आपको आज के ताजा दामों के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

आज का ताजा भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरूवार को डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 65,805 रुपये प्रति 10 ग्राम के दाम पर ट्रेंड कर रहा है। आज सुबह सोना गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला, वहीं 5 जून को डिलीवरी वाला सोना आज लुढ़ककर 66,265 रुपये के भाव पर ट्रेंड कर रहा है।

जान लें चांदी का दाम

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरूवार को डिलीवरी वाली चांदी बढ़त के साथ 73,800 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर खुली। चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है।

- Advertisement -

सोने के वैश्विक भाव

गुरूवार को सोने की वैश्विक भाव में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.25 फीसदी या 5.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,175.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2,171.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव में गुरूवार को तेजी देखी गई थी। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.02 फीसदी या 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 25.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं चांदी का वैश्विक हाजिर भाव गिरावट के साथ 24.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।

बढ़ते जा रहें हैं दाम

आपको बता दें की सोने और चांदी के भाव में पिछले कई दिन से तेजी दिखाई दे रही है। अभी 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे चल रहे सोने का भाव 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा था। हालांकि आज इसमें गिरावट भी देखने को मिल रही है। सोने की गिरावट के बीच चांदी की कीमतों में उछाल भी देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular