आपको पता होगा की आज के समय में तकनीक लगातार आगे बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन कुछ न कुछ नई चीज बाजार में लांच हो रही है। वाहनों के मामले में भी तकनीक को काफी आगे बढ़ते हुए आप देख सकते हैं। पहले जहां पेट्रोल-डीजल के वाहन चलाये जाते थे वहीं आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर आ चुके हैं, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से चार्ज कर चला सकते हैं।

कुल मिलाकर तकनीक लगातार आगे बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसमें सिर्फ एक ही पहिया लगा हुआ है। हालांकि स्कूटर या बाइक में दो पहिये होते ही हैं लेकिन इस स्कूटर की ख़ास बात यही है की इसमें सिर्फ एक ही पहिया लगा हुआ है।

एक पहिये का स्कूटर

आपको जानकारी दे दें की इस एक पहिये के स्कूटर को देख कर दुनिया भर इंजीनियर हैरान हैं। असल में पहिये किसी भी वाहन के महत्वपूर्ण अंग होते हैं। यदि पहिये सही होंगे तो ही वाहन भी अच्छे से चल पायेगा। बाइक या स्कूटर के दो पहिये होते हैं। दो पहियों के बिना ये वाहन नहीं चल सकते हैं लेकिन इस लड़ने ने एक ऐसे स्कूटर का निर्माण किया है जो सेल्फ बैलेंसिंग है और एक ही पहिये पर अच्छे से चलता है। इस लड़के का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। जिसमे आप इस स्कूटर को चलाते हुए इस लड़के को देख सकते हैं।

घर में बनाया स्कूटर

एक पहिये वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किसी कंपनी ने नहीं बल्कि भारत के ही एक देसी लड़के ने अपने घर पर ही किया है। इस लड़के इस आविष्कार से दुनियाभर के लोग हैरान रह गए हैं। बता दें की इस लड़के ने अपने ही घर में “सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर” का निर्माण किया है। इसके बाद में इस लड़के ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी इस स्कूटर के निर्माण कार्य के वीडियो को भी शेयर किया है ताकी सभी लोग देख सकें की आखिर यह स्कूटर किस प्रकार से बनाया गया है।