Thursday, January 1, 2026
HomeBusiness4G सिम सपोर्ट के साथ आती है यह किफायती स्मार्टवॉच, प्ले स्टोर...

4G सिम सपोर्ट के साथ आती है यह किफायती स्मार्टवॉच, प्ले स्टोर का मिलेगा पूरा मजा

आज हम आपको बता रहें हैं Fire-Boltt Oracle स्मार्टवॉच के बारे में। इसको कंपनी ने आधिकारिक रूप से लांच कर दिया है। इसमें आपको 4G LTE सपोर्ट दिया जाता है। यूजर्स इसमें 4G कनेक्टिविटी के लिए नैनो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ख़ास बात यह है की आप इस वॉच में गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड ऐप्स को भी चला सकते हैं।

- Advertisement -

इसमें रोटेटिंग क्राउन के साथ स्क्वायर डायल डिजाइन और फंक्शन बटन भी दिया गया है। Fire-Boltt Oracle स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो बता दें की भारत में इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। इसको आप जैसे कई कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ग्राहक इसको कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं।

Fire Boltt Oracle के फीचर्स

इसमें आपको 1.96 HD डिस्प्ले दी हुई है। यह 320 X 360 पिक्सल, 600nits ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। रोटेटिंग क्राउन और एक फंक्शनल बटन भी इसमें दिया गया है। इसमें स्ट्रैप्स के लिए ग्राहकों को कई ऑप्शन दिए जाते हैं। इस वॉच में आपको 2GB रैम के साथ 16GB स्टोरेज दी गई है।

- Advertisement -

GPS, Bluetooth और Wi-Fi जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स इसमें दिए गए हैं। इसमें यूजर्स प्ले स्टोर को भी एक्सेस कर सकते हैं। इसमें आपको हार्ट रेट मॉनिटर और कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए हुए हैं। इसमें पावर के लिए 700mAh की बैटरी दी जाती है, जो आपको 36 घंटे का लंबा पावर बैकअप प्रदान करने में सक्षम है।

जान लें अन्य फीचर्स

इस वॉच में ग्राहकों को क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस भी दिए जाते हैं। इस वॉच में quad-core CPU और Mali T820 MP1 GPU दिया गया है। इसमें आपको इन-बिल्ट माइक, वॉयस असिस्टेंट और एक स्पीकर भी दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इस वॉच को IP67 रेटिंग मिली हुई है। इसमें आपको LTE कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular