Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessदिल्ली मेट्रो और स्कूटी पर बनाया था वीडियो, अब बोली - गरीब...

दिल्ली मेट्रो और स्कूटी पर बनाया था वीडियो, अब बोली – गरीब हैं, चालान के लिए नहीं हैं पैसे

होली के त्यौहार के समय दिल्ली मेट्रो और स्कूटी पर वीडियो बनाकर चर्चा में आई लड़कियों पर सेक्टर 113 में केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है की लडकियां अश्लील हरकतें कर रहीं हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने स्कूटी पर 33 हजार रुपये का चालान भी किया है। जैसे ही चालान कटने की खबर लड़कियों को मिली उन्होंने कहा की वे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पास में चालान भरने के पैसे नहीं हैं। लड़कियों का कहना है की यदि लोगों को उनके वीडियो में अश्लीलता नजर आई है तो वे आगे से ऐसा नहीं करेंगी।

- Advertisement -

लड़कियों की हुई पहचान

लड़कियों का दिल्ली मेट्रो तथा स्कूटी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। लड़कियों की पहचान भी अब सार्वजानिक हो चुकी है। स्कूटी को चला रहें युवक की पहचान पीयूष के रूप में की जा रही है। इसके अलावा नोएडा ट्रैफिक पुलिस इनकी स्कूटी पर 33 हजार रुपये का चालान काट चुकी है। इसके साथ ही नोएडा पुलिस ने दोनों लड़कियों तथा उनके साथी युवक के विरुद्ध FIR भी दर्ज कराई है।

दिल्ली मेट्रो के वीडियो में होने का भी दावा

आपको बता दें की यह दावा भी किया जा रहा है की ये दोनों लडकियां दिल्ली मेट्रो के उस वीडियो में भी थीं। जो कुछ ही समय पहले वायरल हुआ था। लोगों का कहना है की इन लड़ियों ने सोशल मीडिया पर व्यूज तथा लाइक पाने के लिए इस प्रकार के वीडियो को बनाया था। इन दोनों में से एक लड़की नोएडा में रहती है और उसके इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं। जिनमें से पहले में ४० हजार तो दूसरे में 3 लाख फ़ॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर भी इसके दो चैनल हैं। जिनमें से एक में 1 लाख तो दूसरे में साढ़े आठ लाख फ़ॉलोअर्स हैं।

- Advertisement -

भेजा जाएगा जेल

युवती ने कहा है की पीयूष नामक लड़के से 8 माह पहले तो दूसरी लड़की मात्र 15 दिन पहले ही मिली थी। इसके बाद में ही वीडियो बनाना शुरू किया था। लड़की ने कहा की हमने अब तक इतना पैसा कमाया ही नहीं की चालान भर पाएं। सेक्टर 113 के थाना प्रभारी का कहना है की वीडियो के आधार पर अश्लीलता फैलाने वाली लड़कियों को जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular