Wednesday, December 31, 2025
HomeIndiaWeather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में होगी भारी बारिश, मौसम...

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

- Advertisement -

आपको पता होगा ही सर्दी का मौसम अब जा चुका है और गर्मियां पूरी तरह से आ चुकी हैं। ऐसे में कई प्रदेशों में गर्मी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान की बात करें तो यहां पर गर्मीज तेजी से पैर पसारती दिखाई पड़ रही है।

बताया जा रहा है की पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी दे दें की राजस्थान के फलौदी में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम बिगड़ा रहा है। आइये अब आपको राजस्थान के मौसम के बारे में विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

तापमान में हुई बढ़ोतरी

आपको बता दें की राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही तापमान में वृद्धि होने लगी है। जिसके कारण आम लोगों का जन जीवन प्रभावित होने लगा है। जानकारी दे दें की रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। फलौदी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था। यहां पर तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद बाड़मेर में दिन का तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया वहीं जालौर में 39 और जयपुर में 36.8 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

हुई हल्की बूंदाबांदी

आपको पता दें की राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बूूंदाबांदी भी हुई है। झालावाड़ जिले में लगातार चौथे दिन मौसम खराब रहा। यहां सुबह से बादल छाए रहें तथा दोपहर से खानपुर, सारोला जैसे क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके अलावा भालता व मनोहरथाना में भी लगभग आधा घंटे बारिश हुई।

जयपुर मौसम केंद्र का राजस्थान में 10-11 अप्रेल से पूर्वी हवा प्रभावी हो रही है। जिसके चलते दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में मेघ गर्जन की गतिविधि होने की आशंका है। इसके बाद 13 से 15 अप्रेल के दौरान मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो सकता है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश होने की प्रवल संभावना है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular