मंगलवार बालाजी का वार है। मनगवार के दिन हर कोई बजरंग बलि से अपने जीवन में सुख शांति की कामना करता है। कलयुग में सिर्फ बालाजी महाराज के ऊपर ही सभी देवताओं ने जिम्मेदारी दे रखी है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहती है। विकट से भी विकट परिस्थिति में हनुमान के सभी 108 नाम का जप करें तो कोई भी मुष्किल काम नहीं अटकता। हनुमान जी महाराज से आप शादी के अतिरिक्त कोई भी कामना कर सकते हैं। बजरंग बलि को प्रसन्न करने के लिए आपको उनके आराध्य प्रभु श्री राम की स्तुति जरूर करनी होगी। हनुमान जी को राम राम नाम अतिप्रिय है।

राम राम नाम

प्रभु श्री राम का नाम सुनते ही बजरंग बलि राम राम से ही रिप्लाई जरूर करेंगे। बजरंग बलि के मंदिर में जाते ही सबसे पहले तो राम राम का जयकारा लगाएं। इसके बाद आप सुंदरकांड का पाठ करें। पूजा के लिए आपको लाल रंग के फूल लेने हैं। घी का दीपक करना है। कपूर भी जलाना है। हनुमान चालीसा के 9 पाठ या 21 पाठ करें। जितना समय आपके पास हो उसमें हनुमान चालीसा के ही पाठ करें। पूजा का समय थोड़ा लेट होना चाहिए। हनुमान जी स्वयं प्रभु श्री राम की भक्ति में बैठे रहते हैं।

हनुमान चौला

बजरंग बलि को सिन्दूर से चोला जरूर चढ़ाना चाहिए। सिन्दूर में चमेली का तेल या घी मिलाकर मूर्ती पर लेट करना चाहिए। प्रभु श्री राम की लम्बी उम्र के लिए जब सीता माता ने मांग में सिन्दूर भरा तब हनुमान जी ने खुद को ही सिन्दूर में रंग लिया। हनुमान जी का 9 दिन तक चौला करें और घी का दीपक जलाएं। घर में यदि बजरंग बलि की मूर्ती है तो वहाँ भी आप नित्य पूजा कर सकते हैं। बजरंग बलि की पूजा के बाद उनके चमत्कार और प्रमाण देख सकते हैं। bad pipli baalaji dham jaipur