नई दिल्ली। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में काफी धूमधाम से किया जाता है। क्योकिं आषाढ़ी एकादशी के दिन से ही चातुर्मास शुरू होता है। इस साल की देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 को है। इस व्रत में श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है जिससे पूरा साल धनधान्य से भरा रहता है। यदि इस दिन श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा पूरे विधि विधान के अनुसार की जाये तो उस राशि के जातक का भाग्य पल भर में बदल सकता है। देवशयनी एकादशी के दिन राशि के अनुसार किए गए उपाय से आपकी किस्‍मत बदल सकती हैं।

देवशयनी एकादशी 2023 के राशि अनुसार उपाय

मेष राशि – देवशयनी एकादशी के दिन मेष राशि के जातक भगवान विष्णु को गुड़-चने का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है।

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को वैजयंती की माला चढ़ाएं. इससे भगवान हरि के साथ माका लक्ष्मी प्रसन्‍न होंती है। और सोने से पहले आपको अपार सुख-संपत्ति देंते है। श्रीहरि के मंत्रों का जाप भी करें.

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन गाय की पूजा करके हरा चारा खिलाएं। साथ ही तुलसीजी को गंगाजल चढ़ाकर पूजा करें. इससे आपका दांपत्य जीवन में खुशहाल बनेगा।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोग देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि विष्‍णु को हल्दी की 7गांठ चलाएं। साथ ही ॐ ह्रीं हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नम: मंत्र का जाप करें।इससे आपके सारे काम बिना किसी परेशानी के सफल होंगे।बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि – सिंह राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन विष्‍णु जी की पूजा करें और उन्‍हें पीतांबर अर्पित करें. जल्‍द ही धन लाभ होगा.

कन्या राशि – कन्या राशि के जातक देवशयनी एकादशी के विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें. इससे संतान प्राप्ति के योग बनते हैं. संतान सुख मिलता है.

तुला राशि – तुला राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु की तस्‍वीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं, इससे आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि – व्यापार से लेकर नौकरी में कामयाबी पाने के लिए वृश्चिक राशि वाले लोग देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु जी को शहद और दही का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु राशि – धनु राशि वाले देवशयनी एकादशी के दिन व्रत करें और पूजा में विष्णु जी को नारियल चढ़ाएं. फिर इस नारियल का प्रसाद खाकर व्रत का पारण करें। सारे दुख दूर होंगे.

मकर राशि – मकर राशि वाले देवशयनी एकादशी पर सप्तधान का दान करें। इससे कार्यों में सफलता जल्द से जल्द मिलेगी।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर मां लक्ष्मी के साथ तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं।वैवाहिक जीवन में खुशहाल बना रहेगा।

मीन राशि – देवशयनी एकादशी पर मीन राशि वाले लोग ब्राह्मण को भोजन कराएं और गौशाला में दान करें। आर्थिक समस्‍याएं दूर होंगी।