नई दिल्ली: हिंदू धर्म में बैसे तो हर दिन इxसान के लिए विशेष फल देने वाला है। लेकिन इनमें से कुछ दिन ऐसे होते है जो हमारी जिंदगी में तेजी से असर डालते है। उन्हीं में से एक सबसे तेज प्रभाव देने वाला दिन गुरुवार को माना जाता है। क्योकि यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित करने वाला दिन होता है। गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। क्योकि हिंदू धर्म में भगवान विष्णु ब्रह्मांड के पालनहार बताए गए हैं। इसलिए इस दिन विशेष पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है, तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किस तरह के उपाय करने से धन, कर्ज, रिश्ते से लेकर सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं…

व्रत रहें

यदि जातक कई तरह की परेशानियों से घिरा हुआ है तो इससे छुटाकार पाने के लिए आप गुरुवार का व्रत जरूर करें। गुरूवार के दिन पर किया गए व्रत से आपके कई रुके हुए काम भगवान की कृपा से पूरे हो जाते हैं. अगर आप पूरे दिन उपवास नहीं रख सकते हैं तो आप दिन में केवल एक बार भोजन भी कर सकते हैं।

पीली चीजों को करें दान

गुरूवार के दिए किया गया दान सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।आप गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र या धन का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि पीले चीजों में जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल और गुड़ जैसी चीजों को जरूरतमंदों को दान करने से भगवान विष्णु के कृपा तेजी से बरसती है।