Wednesday, December 31, 2025
HomeAstrologyVastu Shastra: इस दिशा में कपड़ो की अलमारी रखने से तेजी से...

Vastu Shastra: इस दिशा में कपड़ो की अलमारी रखने से तेजी से आएगी नेगेटिव एनर्जी, घर मे नही रूकेगा धन

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। जिससे जुड़कर हम अपने जीवन के आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते है। वास्तुशास्त्र हमें अच्छे बुरे का ज्ञान कराने में मदद करता है। जीवन में आने वाली परेशानियो का समाधान वास्तुशास्त्र में देखने को मिलता है। यदि आप हमेशा परेशान रह रहे है और उसका निदान भी समझ में नही आ रहा है तो वास्तुशास्त्र आपको बताएगा कि आपके घर पर रखी कौन सी चीज आपके जीवन में गलत असर डालने का काम कर रही है।

- Advertisement -

चलिए आज हम बताते है कि घर में रखी कपड़े की अलमारी भी आपके घर में में नेगेटिव एनर्जी को लाने का सबसे बड़ा कारण बन सकती है। यदि आप सही स्थान पर अलमारी के नहीं रखते है तो आपके जीवन में परेशानी कभी पीछा नहीं छोडती है।

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कपड़े रखने का स्थान उत्तर या पूर्व दिशा को सही माना गया है। उत्तर दिशा को कुबेर या धन के देवता का वास होता है। इस दिशा को मां लक्ष्मी की दिशा माना जाता है।

- Advertisement -

उत्तर दिशा में आप साफ सुधरे कपड़े रखते है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. कहा जाता है पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है, इसे नए अवसरों और नयी ऊर्जा के लिए काफी शुभ माना जाता है।

पूर्व-उत्तर दिशा में न रखें गंदे कपडे :

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार आपके घर में कपड़ों की अलमारी या गंदे कपड़ों के रखने की जगह घर के पूर्व-उत्तर दिशा में नही होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह दिशा बृहस्पति देवता से जुडी होती है और कहा जाता है की बृहस्पति देव अच्छे स्वास्थ्य और बुद्धि के प्रतीक हैं। इसलिए यदि आप इस दिशा में गंदे कपड़े रखते है तो घर के लोग हमेशा रोगों से बने रहेगें,और साथ ही मानसिक रूप से परेशानी घर में बनी रहती है।

उत्तर दिशा से जुड़ा है धन :

उत्तर दिशा को कुबेर का धन और संपत्ति के देवता कहा जाता हैं। इस दिशा में भूलकर भी गंदे कपड़े न रखें। इससे घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है।

पूर्व दिशा में कपड़े रखने से बच्चें रहेगें बीमार:

शास्त्रों (Vastu Shastra) की मान्यता के अनुसार पूर्व दिशा में गंदे कपड़ों को रखने से घर के बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। tazahindisamachar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular