Tuesday, December 30, 2025
HomeAstrologyयहां भगवान को लगी ठंड, इसलिए ओढ़ाई गई कंबल

यहां भगवान को लगी ठंड, इसलिए ओढ़ाई गई कंबल

क्या कभी भगवान को भी ठंड लग सकती है…यह बात निश्चित ही हजम नहीं होगी क्योंकि ऐसी बातों पर विश्वास  नहीं किया जा सकता…। लेेकिन मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर के भगवान पशुपतिनाथ को इतनी ठंड लग रही है कि मंदिर के पुजारियों को भगवान पशुपतिनाथ को कंबल ओढ़ना पड़ गया। इतना ही नहीं भगवान को ठंड से बचाने के लिए मंदिर के गर्भगृह में हीटर की भी व्यवस्था करना पड़ी है।

- Advertisement -

जी हां… जैसे हम इंसान को ठंड का एहसास होता है वैसे ही भगवान को भी ठंड का एहसास होता है…यही कारण है कि मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ को सर्दी से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि रात को भी आरती होने के बाद गर्भगृह में हीटर लगा दिए गए है ताकि भगवान को रात में भी ठंड से बचाया जा सके। दरअसल यह सब ईश्वर के प्रति भक्तों का स्नेह है और इसके चलते ही भगवान को भी ठंड से बचाने का इंतजाम किया गया है। बता दें कि भगवान पशुपतिनाथ मंदसौर शहर में शिवना नदी के किनारे है।

Astrology news in hindi

यह स्थान काफी प्रसिद्ध है। यहां हर दिन ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि जिस तरह से हम इंसान को ठंड का एहसास होता है वैसे ही हमें यह जानना जरूरी है कि भगवान को भी सर्दी लगती है इसलिए शाम होते ही उन्हें कंबल ओढ़ा दिया जाता है वहीं शयन आरती के बाद गर्भगृह में हीटर भी चालू कर दिए जाते है।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular