Wednesday, December 31, 2025
HomeAstrologyNavratri 2023: नवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहे 3 दुर्लभ संयोग,...

Navratri 2023: नवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहे 3 दुर्लभ संयोग, बस ये काम करने से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

नई दिल्ली: पितृपक्ष के समाप्त होते ही नवरात्र की शुरूआत 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जिसके बाद से चारों ओर माता अंबे के जयकारे की गूंज सुनाई देना शुरू हो जाएगी। पूरे देश में इस नवरात्रि के त्यौहार को बहुत ही जोर शोर के साथ मनाया जाता है। इन दिनों भक्त पूरे नौ दिन देवी दुर्गा की नौ शक्तियों की पूजा विधि-विधान के साथ करते है। मां अंबे को प्रसन्न करने के लिए लोग जगह-जगह भंडारा और जगराता, जागरण का आयोजन भी करते है। इस बार का नवरात्र भक्तो के लिए खास होने वाला है। ज्योतिषों के मुताबिक, इस बार की नवरात्रि में मा शेरोवाली का आगमन हाथी सो होगा जो बेहद ही शुभ माना जा रहा है वहीं इस नवरात्रि पर 3 दुर्लभ संयोग और बनने जा रहे है। तो चलिए आइए जानते हैं ये कौन से दुर्लभ संयोग है।

- Advertisement -

नवरात्रि पर बन रहे हैं 3 शुभ योग

इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023, दिन रविवार से प्रारंभ होने वाली है। इस दिन पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस साल नवरात्र के आरंभ में शश राजयोग, भद्र राजयोग और बुधादित्य योग बन रहा। बताया जा रहा है कि 30 साल बाद ये तीनों योग का संयोग एक साथ बन रहा है। इस योग में माता रानी की मन से आराधना करने से जातकों को मां देवी की अपार कृपा बरसने वाली है।

नवरात्रि के पहले दिन जरूर करें ये उपाय

नवरात्रि की शुरूआत होते ही सबसे पहले कलश स्थापना करें।

- Advertisement -

माता रानी के सामने अखंड ज्योत जलाएं

नवरात्रि का व्रत रखें

माता रानी कापूरे विधि विधान से पूजा और आरती करें

देवी मां को श्रृंगार की चीजें अर्पित करें

नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के मंदिर जाएं और माता रानी का लाल चुनरी, नारियल चढ़ाएं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular