Tuesday, December 30, 2025
HomeAstrologyकार्तिक पूर्णिमा पर खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं...

कार्तिक पूर्णिमा पर खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स

हमारे देश में ज्योतिष को काफी प्रभावी माना जाता है। विभिन्न ख़ास अवसरों से पहले लोग ज्योतिष के अनुसार अपने आने वाले समय के बारे में जानकारी लेते दिखाई पड़ते हैं। ज्योतिष की एक शाखा टैरो कार्ड्स भी है। जिसके माध्यम से भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। काफी लोग इस पर विश्वास करते हैं। इसी क्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज हम आपको तीन राशियों तथा टैरो कार्ड्स के अनुसार इनके लोगों के भविष्य के बारे में यहां बता रहें हैं।

- Advertisement -

मकर (Capricorn):-

Cards:- Ten of Swords

यह समय आपके अनुकूल नहीं है। आपके साथ किसी ने छल किया है अतः आप खुद को टूटा हुआ महसूस कर रहें हैं। आप चारों और से नकारात्मकता से घिरे हुए हैं अतः आप जिस भी कार्य को करते हैं उसमें असफल हो जाते हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तथा आपके अपने लोगों से मनमुटाव चल रहा है। इस समय आपको अपने मन को शांत करने की कोशिश करनी चाहिए। अब आप अपनी ऊर्जा को एकत्रित कर खुद को पुनः अपने क्षेत्र में स्थापित करने की कोशिश करें ताकी आप खुद को फिर से सफल बना सकें।

सलाह – यदि आपको कठिन परिस्थितियों में कोई रास्ता न दिखाई दे तो आपको खुद को ईश्वर को समर्पित कर देना चाहिए। आप अपने कार्य को करते रहें और परिणाम को ईश्वर के हाथ में छोड़ दें। धीरे धीरे सभी चीजन ठीक होती जाएंगी।

- Advertisement -

कुंभ (Aquarius):-

Cards:-Nine of swords

आपके सामने परिस्थितियां उतनी गंभीर नहीं हैं जितना आपने उन्हें बनाया हुआ है। आप थोड़े से प्रयास में इन परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं। आप अपनी सभी समस्याओं से बाहर निकलने के लिए धैर्य और संयम से काम लें। आपको अपने बुरे समय से उबरने के लिए स्वयं भी प्रयास करने होंगे। आप अपने विचारों को सकारात्मक बनाये रखें तथा खुद को बुरे समय से निकालने का एक प्रयास जरूर करें।

मीन (Pieces):-

Cards:- Nine of wands

आपने काफी मेहनत तथा लगन से अपने कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन वर्तमान में आप अपने कार्य क्षेत्र में कई ईर्ष्यालु लोगों से घिरे हुए हैं। आपके बड़े लोग भी आपके कार्य की प्रशंसा करते हैं। आप अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं और उसे सफलता तक ले जाते हैं। आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग सदैव इस प्रयास में रहते हैं कि आपको किस प्रकार से वरिष्ठ जनों के सामने अपमानित किया जाए। इससे आपका मन काफी दुःखी भी रहता है।

उपाय – आपको अपनी सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है। आप दूसरों को नहीं बदल सकते हैं लेकिन आप खुद को बदल सकते हैं। अपने व्यवहार में आप परिवर्तन लाएं तथा दूसरों से अच्छा व्यवहार करें। इससे उन लोगों को शर्मिंदगी महसूस होगी की वे आपके साथ क्या कर रहें हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular